Showing posts with label Yog-guru-baba-ramdev. Show all posts
Showing posts with label Yog-guru-baba-ramdev. Show all posts

Thursday, 20 October 2016

भारत से पैसे कमाकर PAK की मदद करता है चीन : बाबा रामदेव

Dainik Times     16:05    
place ad code
देश भर से दिवाली के मौके पर आ रही 'मेड इन चाइना' सामन के बहिष्कार की ख़बरों के बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने भी चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक अंग्रेजी अखबार के कार्यक्रम में रामदेव ने स्पष्ट कहा- 'चीन भारत से पैसे कमाता है और फिर उसी पैसे से पाकिस्तान की मदद करता है।'

उन्होंने ये भी कहा कि चीन लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिये पाकिस्तान की मदद कर रहा है ऐसे में उसके सामान का बहिष्कार करने का उद्देश्य सिर्फ चीन पर सामाजिक-आर्थिक दबाव बनाना है।

आपको बता दे कि बाबा रामदेव ने पाकिस्तानी कलाकारों पर हमला बोला है। पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने को लेकर रामदेव ने कहा कि कलाकार आतंकवादी नहीं होते हैं, लेकिन क्या उनमें जरा भी मानवता नहीं है? उन्हें सिर्फ अपनी फिल्म से पैसा कमाने और फिर उसी पैसे से बिरयानी खाने से मतलब है। उन लोगों ने उरी अटैक और दूसरी आतंकवादी घटनाओं की निंदा क्यों नहीं की?” हालांकि पंतजलि आयुर्वेद के संस्थापक रामदेव ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वो पाकिस्तान जाकर योग जरूर सिखाएंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक बोले रामदेव :-

हाल ही में भारतीय सेना द्वारा POK में अंजाम दी गई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में उन्होंने कहा, “बुराई का अंत करना हिंसा नहीं होती। मुझे लगता है मोदी जी दाउद इब्राहिम, मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे लोगों का भी अंत करेंगे। इस तरह देश के लोगों में गरीबी और काले धन को लेकर जो शिकायत है वह मिट जाएगी। मैंने इस संबंध में मोदी जी को ट्वीट भी किया था कि उन्हें बुद्ध और युद्ध को साथ लेकर चलाना चाहिए, क्योंकि क्रांति के बिना शांती नहीं होती।

मोदी सरकार पर भी बोले :-

मोदी सरकार के काम से संतुष्टि के सवाल पर रामदेव ने कहा कि एक योगी कभी भी खुश या दुखी नहीं होता। वो हमेशा इन दोनों के बीच कहीं खुद को पाता है। हालांकि उन्होंने मोदी के बारे में तारीफ करते हुए कहा कि वो अब तक के सबसे सफल भारतीय प्रधानमंत्री साबित होने वाले हैं, मुझे उनपर भरोसा है।

उन्होंने आगे कहा- मैं मोदी को पिछले 15 साल से जनता हूं। मैं उनसे लोकसभा चुनावों से पहले ही मिला था और एक सफल भारत के सपने पर हम दोनों ही सहमत थे। मैं देख रहा हूं कि उन्होंने मजबूत सरकार के हमारे ख़्वाब को पूरा किया है।


आपको बता दें कि पतंजलि एक दशक से कम समय में 5,000 करोड़ रुपए की कंपनी बन गई है। योग गुरु ने पाकिस्तान में भी पतंजलि की यूनिट लगाने की इच्छा जाहिर की और कहा कि वह पाकिस्तानी कलाकारों की तरह नहीं करेंगे और वहां से पैसे कमाकर अपने देश नहीं लाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में होने वाली कमाई को पाकिस्तानी के ही लोगों पर खर्च किया जाएगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 12 September 2016

पतंजलि लॉन्च करेगा 'स्वदेशी जींस', पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी अपने प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं बाबा रामदेव!

Dainik Times     09:41    
place ad code
नई दिल्ली : योग गुरु बाबा रामेदव का पतंजलि समूह अब स्वदेशी जींस भी लॉन्च करेगा। नागपुर में फूड एंड हर्बल पार्क के उद्घाटन के मौके पर बाबा रामदेव ने ऐलान किया कि स्वदेशी जींस को इस साल के अंत तक या अगले साल लॉन्च कर दिया जाएगा।
yog-guru-baba-ramdev-announces-patanjali-would-launch-swadeshi-jeans

बाबा रामदेव ने कहा कि युवाओं की तरफ से अच्छी मांग है और इसीलिए पतंजलि ने विदेशी ब्रांड से टक्कर लेने के लिये स्वदेशी जींस पेश करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि समूह रोजमर्रा के उत्पादों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावना तलाशने को तैयार है और भविष्य में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में भी दस्तक दे सकता है।

रामदेव ने कहा, ‘हमने पहले ही नेपाल और बांग्लादेश में इकाइयां लगाई हैं और हमारे उत्पाद पश्चिम एशिया पहुंच चुके हैं तथा सऊदी अरब समेत कुछ देशों में लोकप्रिय हुए हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, ‘हमें गरीब देशों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उन देशों से मुनाफे का इस्तेमाल वहां विकास कार्यों में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाजारों में एंट्री मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगा और अगर स्थिति राजनीतिक रूप से अनुकूल रही, वहां इकाइयां लगायी जाएंगी।बाबा ने कहा कि कंपनी के उत्पाद कनाडा तक पहुंच रहे हैं।


बाबा रामदेव ने कहा कि समूह अजरबैजान में भी दस्तक दे चुका है जहां 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और एक प्रमुख उद्योगपति ने उनके उत्पादों में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि परिधान के साथ रिफाइंड खाद्य तेल भी इस साल पेश किया जाएगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 3 August 2016

बाबा रामदेव ने कहा- 'ईसाइयों ने परोपकार के साथ धर्मांतरण भी किया'!

Dainik Times     09:18    
place ad code
नई दिल्ली : योग गुरू बाबा रामदेव ने मंगलवार को कहा कि ईसाइयों ने परोपकार किये हैं लेकिन साथ ही धर्मांतरण की गतिविधियों में भी शामिल रहे जबकि हिन्दुओं ने इस तरह की चीजों से परहेज किया।

एक कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया, ''वे लोग सेवा करते हैं, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल चलाते हैं, ये सही है पर  इसके साथ ही वे धर्मांतरण भी करते हैं जो कि गलत है।


हम लोग योग सिखाने सहित अन्य सेवाएं निशुल्क करते हैं लेकिन हम लोगों ने किसी का मजहब नहीं बदला बल्कि उनका जीवन बदला।'' उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ईसाइयों से परोपकार सीखने को कहते हैं लेकिन लाखों हिन्दू साधु और चैरिटेबल ट्रस्ट इसी तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 21 June 2016

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, किया 30 हजार लोगो के साथ योग

Unknown     08:05    
place ad code
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।  देश के हर कोने में योग का कार्यक्रम हो रहा है और समाज के हर तबके का समर्थन मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि योग मुक्ति का मार्ग तो है ही साथ में योग जीवन अनुसासन का अनुष्ठान भी है।

narendra modi on yoga day

पीएम नरेंद्र मोदी बोले कि दुनिया में योग ट्रेनर की मांग बढ़ रही है, योग विश्व में आर्थिक कारोबार की तरह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की विरासत और योग जीरो बजट से हेल्थ इंशोरेंस देता है। देश में डायबिटीज की संख्या बढ़ रही है, और योग से डायबिटीज पर कंट्रोल संभव है।

इससे पहले अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री यहां पंजाब राजभवन में ठहरेंगे। 

मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच आज यहां दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर30,000 लोगों के साथ समारोह में शिरकत करेंगे। वह फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोरबुसियर के डिजाइन वाले कैपिटल कांप्लेक्स में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। 

राजधानी में आयुष मंत्रालय द्वारा आज किए जा रहे योग दिवस आयोजनों से पहले कनॉट प्लेस और छह अन्य स्थानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कनॉट प्लेस में इनर सर्किल, मिडल सर्किल और आउटर सर्किल के अंदर के रास्तों पर तड़के तीन बजे से आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को वहां तैनात किया गया है। 

मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के परामर्श पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह 8:30 बजे तक बंद रहेगा। सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए ऐसा करना आवश्यक हो गया है। आज योग दिवस के आयोजन कनॉट प्लेस के अतिरिक्त नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, द्वारका, रोहिणी और यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होंगे। सभी स्थानों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गए हैं।


अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 13 June 2016

रामदेव ने राहुल गाँधी को बनाया निशाना बोले- पहले राहुल गांधी से पूछो, जिंदगी में कभी नशीली दवाएं ली हैं...पढ़े!

Unknown     09:05    
place ad code
योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को जहां एक ओर विदेशों में रखे कालेधन को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर अपना असंतोष व्यक्त किया तो साथ ही वहीं 'उड़ता पंजाब' को लेकर चल रहे विवाद पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे हालांकि, इससे पहले शनिवार को उन्होंने पंजाब में नशे के कारोबार पर मजाकिया लहजे में ही सही, पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ही निशाने पर ले लिया

ramdev-says-ask-rahul-gandhi-whether-he-took-drugs-in-his-life-ever-ramdev-on-congresss-protest-against-punjab-drug-menace-in-hindi

बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा, 'देश में नशे का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिसे रोका जाना चाहिए इस संबंध में किसी एक को नही बल्कि सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है' जालंधर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की समस्याओं के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित धरने पर उन्होंने कहा, 'पहले उनसे (राहुल से) यह पूछा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी अपनी जिंदगी में नशीली दवाएं ली हैं'


कालेधन पर नहीं उठाए गए प्रभावी कदम :-

बाबा रामदेव कहा, 'कालेधन के मुद्दे पर सरकार द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के कारण, मैं और देश के लोग असंतुष्ट हैं।' योगगुरु ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर बातचीत की है। जब लोग संसद में सुन रहे हो तो हमें सड़कों पर नहीं बोलना चाहिए। वे कम से कम सुन तो रहे हैं।' उन्होंने विकास योजनाओं को लागू करने एवं भ्रष्टाचार के प्रति उसकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के कारण केंद्र सरकार की सराहना भी की।

अगर ऐसा हुआ तो आलसी बन जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता :-

रामदेव ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की योजना को लेकर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'यदि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया तो बीजेपी कार्यकर्ता आलसी बन जाएंगे, क्योंकि उन्हें कम मेहतन करनी पड़ेगी। लेकिन यदि वे प्रियंका को अध्यक्ष बनाना पसंद करते हैं तो बीजेपी के लोगों को योग करना पड़ सकता है।'

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पिछले माह रामदेव की सराहना करते हुए कहा था कि कड़ी मेहनत के जरिए उन्होंने भारी सफलता प्राप्त की है। इस पर योग गुरु ने कहा, 'कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा क्योंकि लालूजी ने रामदेव की आलोचना बंद कर दी है।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.