नई दिल्ली : रिलायंस
जिओ को खराब नेटवर्क की दिक्कतों और शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके
चलते कंपनी ने अपना नया प्लान पेश किया है। रिलायंस ने एलान किया है कि वो अपना
नेटवर्क मजबूत करने के लिए 6 महीने के अंदर पूरे देश में 45,000 मोबाइल टावर
लगाएगी।
प्राप्त खबरों की
मानें तो इस फैसले का एलान टेलिकॉम मिनिस्टर मनोज सिन्हा के साथ हुई मीटिंग में
रिलायंस जिओ कंपनी ने किया है। रिलांयस जिओ की मानें तो आने वाले 4 सालों में
कंपनी एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। देशभर में नए टावर लगाना इसी निवेश का एक
हिस्सा है।
कहां-कहां
लगेंगे टावर?
कंपनी ने कहा है कि
उसने पहले भी 1.5 लाख करोड़ रुपये इंवेस्ट किए थे जिससे पूरे देश में लाखों बेस
स्टेशन बनाए गए थे। इसके साथ ही जो इनवेस्टमेंट किया जाएगा उनसे 18,000 से ज्यादा
शहरों और 2 लाख गांवों को कवर किया जाएगा।
जिओ कंपनी यूजर्स को
बेहतर सर्विस देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन देश की दूसरी टेलिकॉम
कंपनियां जैसे एयरेटल, वोडाफोन और आईडिया
इंटरकनेक्शन प्वाइंट देने में परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इसी के चलते ही कॉल ड्रॉप
की समस्या हो रही है।













