Wednesday, 20 July 2016

AAP की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, पार्टी के ही साथी वालंटियर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप!

Dainik Times     13:30    
place ad code

नई दिल्ली : दिल्ली में AAP की कार्यकर्त्ता सोनी ने नरेला में सुसाइड कर लिया। महिला कार्यकर्त्ता ने पार्टी के ही साथी वालंटियर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

aap-woman-activist-commits-suicide-news-in-hindi

इतना ही नहीं, उन्होंने इसकी शि‍कायत किए जाने पर पार्टी नेताओं द्वारा अनदेखी का आरोप भी लगाया। सोनी के सुसाइड पर दि‍ल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्थानीय विधायक शरद चौहान लड़की की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि कि ऐसी घटना आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी सोच को बताती है। 'आप' कार्यकर्त्ता सोनी ने मंगलवार को दिल्ली के ही लोकनायक जयप्रकाश अस्तपताल में आखिरी सांसे ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी काफी समय से आप नेताओं के सामने अपने शोषण का मुद्दा उठा रही थी लेकिन पार्टी नेताओं ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

सोनी ने परिजनों ने बताया कि पार्टी में उनकी बेटी के एक साथी ने उसके साथ छेड़छाड़ की तो इसकी शिकायत थाने में की लेकिन वह बेल पर रिहा हो गया।

सोनी इस बात से काफी डिप्रेशन में थी। पुलिस के मुताबिक सोनी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। सोनी ने रमेश वाधवा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

शिकायत में सोनी ने रमेश पर खुद को गलत तरीके से छूने और उत्पीड़न करने आरोप लगाया था। यह शिकायत जून में दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन आरोपी को बेल मिल गई।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.