Wednesday, 20 July 2016

बुरहान को 'शहीद' बताने पर फेसबुक ने सस्पेंड किया पाकिस्तानी ऐक्टर का अकाउंट!

Dainik Times     14:02    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तानी ऐक्टर हामजा अली अब्बासी को आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताना महंगा पड़ गया। जब फेसबुक ने उनकी उस पोस्ट को हटाया जिसमें उन्होंने भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों कश्मीर में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के प्रति समर्थन जाहिर किया था। 

Facebook-removes-Hamza-Ali-Abbasis-post-after-supporting-Burhan-Wani
इस पोस्ट को लेकर फेसबुक ने उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट करने के बाद उनके अकाउंट को बहाल कर दिया गया।

अब्बासी ने फेसबुक पर लिखा था, 'इस आदमी को देखिए। यह कोई आईएसआई का एजेंट नहीं है। यह कोई पाकिस्तानी फंडेड और मुल्लाओं से प्रेरित मिलिटेंट नहीं है। यह शहीद बुरहान वानी है। यह कश्मीरी है। 

इसने इंडियन आर्मी द्वारा अपने भाई के मारे जाने के बाद कश्मीर की आजादी की लड़ाई में खुद को शामिल कर लिया था। यदि कश्मीरियों और यूएन प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर का समाधान नहीं निकाला जाता है तो हमारे पास में एक नया फिलीस्तीन बनने जा रहा है।' #IAmBurhanWani #BurhanWaniShaheed #Kashmir

बता दे कि इसी पोस्ट के लिए फेसबुक ने अब्बासी का अकाउंट सस्पेंड किया और फिर पोस्ट डिलीट करने के बाद बहाल कर दिया। फेसबुक के इस कदम को अब्बासी ने पीड़ितों के पक्ष में अवाज उठाने पर अभिव्यक्ति की आजादी को पाबंदी लगाने वाला बताया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.