Friday, 29 July 2016

मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह बक्सर से गिरफ्तार!

Dainik Times     17:06    
place ad code

नई दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर सिंह को बिहार के बक्सर से यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे की इससे पहले पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
bjp-leader-dayashankar-singh-arrested

विदित हो कि दयाशंकर सिंह के हाल में झारखंड के देवघर में देखे जाने की सूचना मीडिया में आई थी। वे वहां बाबाधाम में पूजा करने गए थे। इसके बाद से ही यूपी की एसटीएफ उनके पीछे लग गई थी।

आज देवघर से लौटने पर उन्हें बक्सर के चीनी मिल मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच यूपी हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया था।

आपको बता दे कि बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट के खिलाफ दयाशंकर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन, वहां से उन्हें राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.