नई दिल्ली: महिलाओं
के साथ बदसलूकी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक
अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया। AAP विधायक के
खिलाफ तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। उनको आईपीसी की धारा 509 और 506 के
तहत गिरफ्तार किया गया है।
इस पर दिल्ली के सीएम
अरविंद केजरीवाल ने विधायक की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी पर आरोप लगाया है। केजरीवाल
ने कहा,
'प्रधानमंत्री मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को
गिरफ्तार कर लिया है।'
दूसरी ओर अरविंद
केजरीवाल ने ऊना हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना
साधा है। रविवार सुबह किए ट्वीट में केजरीवाल ने ऊना में दलितों की पिटाई और हिंसा
के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।
केजरीवाल ने लिखा, 'दलित हमलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार चुप्पी से साबित होता
है कि ये हमले बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के सक्रिय सहयोग से हो रहे हैं।'

place ad code

0 comments :