Sunday, 24 July 2016

बिहारः 12 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी MLC टुन्ना पांडेय गिरफ्तार, पार्टी ने किया सस्पेंड!

Dainik Times     11:53    
place ad code

नई दिल्ली: बिहार में सीवान के बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय को हाजीपुर जीआरपी ने रविवार को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे अप पूर्वांचल एक्सप्रेस की एसी टू बोगी ए-1 में सफर कर रहे थे। उनके बगल के बर्थ पर अपने पिता के साथ सफर कर रही 12 साल एक लड़की ने एमएलसी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। 

mlc-tunna-pandey-was-arrested-for-allegedly-molesting-a-girl-and-bjp-suspends

इस मामले में एमएलसी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीजेपी ने फौरन कार्रवाई करते हुए एमलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी से निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जबकि पांडेय ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि वो अपना चार्जर निकाल रहे थे तभी लड़की ने शोर मचा दिया।

घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के सराय स्टेशन के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही जीआरपी ने हाजीपुर-जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिंह को सूचना दी। 

इस सूचना पर जीआरपी में हड़कंप मच गया। ट्रेन के हाजीपुर में रुकते ही एमएलसी को बोगी से उतारकर जीआरपी थाने में लाया गया। हालांकि एमएलसी ने छेड़खानी से इंकार किया है।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के रहने वाले और थाईलैंड में व्यवसाय करने वाले विजय प्रकाश पांडेय अपनी बेटी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ अप पूर्वांचल एक्सप्रेस की एसी टू बोगी ए-1 में सफर कर रहे थे। वे हावड़ा से गोरखपुर जा रहे थे। उसी बोगी में एमएलसी टुन्ना पांडेय दुर्गापुर में सवार हुए और अपने बर्थ नंबर 43 पर सो गए।

ट्रेन के हाजीपुर आने के पहले सराय स्टेशन के पास पांडेय ने बर्थ नंबर 46 पर सो रही 12 साल की लड़की के साथ छेड़खानी की। लड़की का कहना है कि वह सो रही थी। वह अचानक हड़बड़ा कर उठी और चिल्लाई। उसने पिता को घटना के बारे में बताया। लड़की के पिता ने तुरंत ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी को पूरे मामले की जानकारी दी।

इस पर एमएलसी टुन्ना पांडेय का कहना है कि वह मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहे थे और उन्होंने लाइट भी जलाई थी। बर्थ पर रखे बैग को हटाने में वह लड़की जग गई और चिल्लाने लगी। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.