Wednesday, 6 July 2016

ISIS ने वीडियो जारी कर बांग्लादेश में और हमलों की दी धमकी!

Dainik Times     09:38    
place ad code

नई दिल्ली : ढाका हमले को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता कि आतंकी संगठन आईएस ने एक वीडियो जारी कर बांग्लादेश को और हमलों की धमकी दे डाली है। इस वीडियो में आईएस ने 'मुजाहिदों' और 'मुजाहिद देशों' पर भी हमले करने की धमकी दी है। 

video-threatens-more-attacks-in-bangladesh-news-in-hindi
ये वीडियो रक्का से बांग्ला में आईएस से जुड़ी एक वेबसाइट पर जारी किया गया और बुधवार को इसे यू-ट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया। वीडियो में जिन लोगों को दिखाया गया है, उनमें से तीन बांग्लादेशी मूल के हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

वीडियो में सरकार को बताया गया काफिर :-

वीडियो में ये लोग कह रहे हैं, 'हम मुजाहिदों की हत्या करना तब नहीं बंद नहीं करेंगे, जब तक हम जीतेंगे नहीं या अपने धर्म के लिए जान नहीं देंगे। हम शहीद होंगे और शहादत देंगे। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।'
वीडियो में एक दूसरा शख्स सरकार को काफिर कह रहा है। वो कहता है, 'सरकार ने अल्लाह का कानून बदल दिया है और इंसानों का बनाया हुआ कानून लागू कर दिया है इसलिए ये अब काफ़िर हो गए हैं। हमारे धर्म के मुताबिक ये हमारा फर्ज है कि हम इनके खिलाफ लड़ें। मुजाहिद दुनियाभर में बेगुनाह मुस्लिमों की विमानों और बम धमाकों के जरिए जान ले रहे हैं।'

ढाका हमले का ISI लिंक आया सामने :-

वीडियो में तीसरा शख्स मुस्लिम भाई-बहनों को जिहाद के लिए आगे आने को कहता है। वो कहता है, 'इंशा अल्लाह, अल्लाह हमारा जिहाद कबूल करेगा। आईएस ने ढाका हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि बांग्लादेश की जांच एजेंसियों ने इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का लिंक भी बताया था। 

बांग्लादेश भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कर रहा है जांच :-

पिछले हफ्ते ढाका में हुए आतंकवादी हमले की जांच में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां बांग्लादेश के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारतीय एजेंसियां बांग्लादेश के जांच अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि ढाका के राजनयिक इलाके के मशहूर होली आर्टिसन बेकरी में 12 घंटे के बंधक संकट के पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.