Friday, 8 July 2016

रिलायंस का लाइफ फ्लेम बना सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, 2,999 रूपये तिन महीनों के लिए मिलेगा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 4G इंटरनेट!

Dainik Times     08:33    
place ad code

नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड के तहत बिकने वाले 4जी हैंडसेट फ्लेम की कीमत 25 फीसद घटाकर 2,999 रुपये कर दी है। इसके चलते यह देश में सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन बन गया है। अब लाइफ ब्रांड की वोल्टी तकनीक वाली फ्लेम सीरीज के चार मॉडल 2,999 रुपये पर उपलब्ध हैं।

reliance-jio-life-flame-became-cheapest-4g-smartphone

इनके साथ 90 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 4G इंटरनेट की फ्री सुविधा भी दी गई है। पहले इन हैंडसेट के दाम 4,000 रुपये थे। फ्लेम सीरीज के फ्लेम3, फ्लेम4, फ्लेम5 व फ्लेम6 स्मार्टफोन की कीमतें भी घटा दी गई हैं।

दरअसल, 4जी का असली अनुभव वोल्टी (वॉयस ओवर एलटीई) तकनीक से ही मिलता है। इसमें एचडी क्वालिटी वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा वॉयस से वीडियो कॉल और वीडियो से वॉयस कॉल में मनमाफिक स्विचिंग तथा मल्टी पार्टी वीडियो एवं वॉयस कांफे्रंसिंग जैसे अनेक अनोखे फीचर हैं।

इसी के साथ वोल्टी तकनीक और बेहतरीन फीचर से लैस स्मार्टफोन अब आम ग्राहकों की पहुंच में आ गए हैं। ये ग्राहक अभी तक मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस कॉल करने के लिए किया करते थे। 

फ्लेम सीरीज के सभी स्मार्टफोन में दो सिम स्लॉट दिए गए हैं। उपभोक्ता चाहे तो एक 2जी और एक 4जी सिम एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन फ्री जियो प्रीव्यू ऑफर के साथ आते हैं। इनके साथ ग्राहक जियो की तमाम सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक जो लोग 2जी, 3जी नेटवर्क छोड़कर एडवांस 4जी अपनाना चाहते हैं, उनके लिए फ्लेम स्मार्टफोन बेहद किफायती और आदर्श साबित होंगे। बेहतर हार्डवेयर टेक्नोलॉजी वाले ये स्मार्टफोन खूबसूरत भी हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.