नई दिल्ली : Reliance Jio
इन्फोकॉमम लिमिटेड अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे सकती है और अपनी फ्री सर्विस
की अवधि को और बढ़ा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी
अपनी फ्री सर्विस (यानि वेलकम ऑफर) अब मार्च, 2017 तक के लिए
बढ़ा सकती है।
फ्री
सर्विस की अवधि को बढ़ाया जाना वाकई Reliance Jio
यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी साबित होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, Reliance
Jio अपने वेलकम ऑफर को 31 दिसंबर से बढ़ाकर मार्च 2017 कर सकती है।
जानकारी
के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंपनी का लक्ष्य करीब 100 मिलियन यूजर्स को अपने
साथ जोड़ना है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वेलकम ऑफर मार्च 2017 तक किया जा
सकता है। जिओ की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के विश्लेषकों के हवाले
से इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि बीते रविवार को ही टेलीकॉम रेगुलटर
ट्राई ने Reliance Jio के ऑफर को सही
ठहराया है। इसके तहत कंपनी लाइफ टाइम फ्री कॉलिंग की सुविधा दे सकती है।
एनालिस्ट
के अनुसार, ज्यादा कस्टमर्स को लुभाने और
100 मिलियन कस्टमर्स के आंकड़े को छूने के लिए यह बड़े स्तर का फ्री वेलकम ऑफर
मार्च 2017 तक चल सकता है। इसके अलावा हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी इस तरफ
इशारा किया था कि अगर दूसरे ऑपरेटर्स इंटरकनेक्शन में रूकावट डालते रहेंगे तो
वेलकम ऑफर को बढ़ाया जा सकता है।
विश्लेषक
के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजमेंट ने कहा है कि कोई कंपनी कितने
प्रोमोशन ऑफर लॉन्च करती है उसमें किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। इससे जाहिर होता
है कि कंपनी अपने फ्री वेलकम ऑफर की अवधी बढ़ाने के मूड में है। कंपनी के चेयरमैन
मुकेश अंबानी ने हाल ही में यह दावा किया है कि एक महीने से भी कम में Reliance
Jio के 16 मिलियन कस्टमर्स हो गए थे।
आजीवन
निशुल्क वायस काल सेवा की पेशकश करने वाले Reliance Jio को राहत देते हुए दूरसंचार नियामक ट्राई ने बीते दिनों कहा था कि मैदान
में आई इस नई कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरूप है तथा यह भेदभावपूर्ण नहीं
है।
बता
दे कि दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी Reliance Jio
का ‘वेलकम ऑफर’ केवल तीन दिसंबर से
पहले सिम लेने वालों को ही मिलेगा। इस ऑफर के तहत कंपनी अभी 31 दिसंबर तक मुफ्त
वॉयस कॉल और मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दे रही है।
उद्योगपति
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने चार सितंबर को Reliance
Jio के साथ दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया था और उससे जुड़ने
वाले ग्राहकों के लिए इस ऑफर की पेशकश की थी। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश
अंबानी ने दूरसंचार क्षेत्र में अपनी तरह से पदार्पण करते हुए पिछले माह जियो
स्वागत घोषणा की थी जिसमें ग्राहकों के लिए आजीवन निशुल्क कॉल की सुविधा है।








