नई दिल्ली : बिहार के
बाहुबली RJD
नेता विनोद यादव की एसपी आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबरों
के मुताबिक बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर 9 आरोपी आए थे। हमलावरों ने जाते-जाते
विनोद की दोनों आंखों में भी गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी NH-31 की ओर से फरार हो गए।
आपको बता दे कि विनोद
यादव नगर पंचायत नवगछिया के वार्ड नंबर 22 से पार्षद भी रह चुका है। उसने दो
शादियां की थी। दोनों ही पत्नियां अलग-अलग वार्ड से पार्षद हैं। उस पर अलग-अलग
थानों में हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के 20
से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरजेडी नेताओं से भी उसके करीबी रिलेशन रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, विनोद रोज की तरह शनिवार सुबह 7.30 बजे नवगछिया के रसलपुर स्थित अपने घर
से टहलने निकला था। वह कुछ दूर ही पहुंचा था कि नवगछिया की ओर से आए दो बाइक पर
सवार 6 हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।
पहले एक-एक गोली
विनोद के पैर और पेट में लगी। इसके बाद वह पीछे घूमा और घर की तरफ भागा, तभी एक अन्य बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उसे सामने से घेर लिया। इसके
बाद दोनों ओर से गोलियों की बौछार होनी लगी। विनोद को 8 गोलियां लगीं। विनोद ने मौके
पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों ने जाते-जाते उसकी दोनों आंख में भी गोली मारी।
आरोपियों को जब विनोद
की मौत का भरोसा हो गया तो वे एसपी ऑफिस होते हुए एनएच-31 की ओर से फरार गए। विनोद
की हत्या के बाद से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और आम लोगों के बीच खलबली मच गयी। देखते ही देखते घटनास्थल के पास
हजारों की भीड़ जमा हो गयी। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के
लिए भेजा।
नवगछिया के एसपी पंकज
कुमार सिन्हा का कहना है, 'हत्या के पीछे जमीनी विवाद
और आपसी रंजिश कारण है। जांच के लिए स्निफर डॉग्ज और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया
है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
विनोद की पत्नी के बयान के आधार पर 11-12 नामजद लोगों पर नवगछिया थाने में एफआईआर
दर्ज की गयी है।'

place ad code

0 comments :