Friday, 12 August 2016

राजनाथ सिंह के करीबी BJP नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक!

Dainik Times     09:12    
place ad code

नई दिल्ली : दिल्ली के पास गाजियाबाद के मुरादनगर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी और यूपी बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर गुरुवार शाम AK-47 राइफल से अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया। जिसमें तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
bjp-leader-brijpal-teotia-in-critical-condition-after-being-shot-at-in-ghaziabad

यह मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली मार्ग का है जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब 100 गोलियां चलाईं।

हालांकि बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया बच गए और अभी नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

आपको बता दें कि यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए इस हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

खबरों के मुताबिक हमलावरों का पुलिस से सामना हुआ लेकिन वो भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद मेरठ जोन के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कार के अंदर की तस्वीरें तो और भी दिल दहला देने वाली हैं। बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया गोलियों से छलनी हो चुकी इसी स्कॉर्पियो कार में सवार थे। इस दौरान करीब 100 गोलियां चलीं। जिसमें से 21 गोलियां तो सामने वाले शीशे पर चली और 5 गोलियों से स्कॉर्पियो का बोनट छलनी हो गया।

फॉर्च्यूनर कार में सवार हमलावरों ने तेवतिया की गाड़ी को ओवरटेक किया और गोलियां बरसाने लगे। खबरों के मुताबिक हमला करने के बाद हमलावर चालाकी से कार छोड़ कर ऑटो में बैठ गए थे।

हालांकि ऑटो की चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना हमलावरों से हुआ लेकिन वहां पुलिस पर भी फायरिंग करके वो भागे, गनीमत रही की पुलिसवाले बच गए।

मेरठ जोन के आईजी सुरजीत पांडे ने बताया कि एक कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर बृजपाल तेवतिया और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं। जिसमें तेवतिया सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहें। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.