Showing posts with label Rajnath-Singh. Show all posts
Showing posts with label Rajnath-Singh. Show all posts

Tuesday, 8 November 2016

राजनाथ सिंह बोले- BJP की सरकार बनने दीजिए, फिर देखेंगे कितना मां का दूध पीया है!

Dainik Times     11:41    
place ad code
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(BJP) की परिवर्तन रैली में हिस्सा लेने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को उत्तर प्रदेश के कैराना पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं का जिक्र करते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने के लिए कहा। रैली में राजनाथ सिंह ने कहा, ‘क्या हालत हो गई यहां पर? माताओं और बहनों की अस्मत लूटी जा रही है। लोगों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।
rajnath-singh-says-in-karana-rally-self-respect-of-mothers

आपको बता दे कि राजनाथ सिंह ने सभी मामलों में जांच करवाने का भरोसा देते हुए आगे कहा, जो गुंडागर्दी के आधार पर लोगों के दिलों में दहशत पैदा करने का काम करते हैं, बहनों और भाईयों, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद, हम देखेंगे उन्होंने कितना दूध पिया है।

गौरतलब है कि कैराना के बीजेपी की तरफ से सांसद हुकुम सिंह ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम लोगों की वजह से वहां के हिंदू पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस वजह से उस इलाके में बीजेपी ने नारा दिया है, मां बहनों की शान में, बीजेपी मैदान में।

इससे पहले हुकुम सिंह ने रैली को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि जब भी वह हिंदुओं के पलायन वाली बात उठाते हैं तो कथित सेक्यूलरलोग उनपर सांप्रदायिक होने का आरोप लगा देते हैं।

हुकुम सिंह ने आगे कहा, आप लोगों की जान बचाने के लिए मैं सांप्रदायिक होने के लिए भी तैयार हूं। इसके साथ ही हुकुम सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी होती है कि पार्टी ने उनका पूरा साथ दिया। हुकुम सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय और अमित शाह की तरफ से उन्हें बुलाकर हालात की जानकारी ली जाती थी। हुकुम सिंह ने आगे कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनी तो वह पलायन रोक देंगे।

वहीं अपनी स्पीच में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा था। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को कमजोर और अलग-थलग करना चाहता है। मैं कुछ महीने पहले पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान की धरती पर जाकर मैंने सीना ठोककर कहा था कि तुम लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हो।


राजनाथ सिंह ने आगे बताया कि उनके बयान से पाकिस्तान नाराज था और उसके कुछ नेता वहां से उठकर चले भी गए थे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 29 October 2016

ITBP के शहीदों के परिवारों को अब 35 लाख देगी गृह मंत्रालय!

Dainik Times     11:43    
place ad code
आईटीबीपी(ITBP) के 55वीं स्थापना दिवस परेड में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इशारों में पाकिस्तान को कायर और आतंकवाद को कायरों का हथियार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में चीन और पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर घुसपैठ में 60 फीसदी कमी आई है। उन्होंने जवानों के लिए कई घोषणाएं भी की।
rajnath-singh-give-35-lakh-itbp-families

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने आईटीबीपी के शहीद जवानों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं, जो 1 जनवरी 2017 से लागू होंगे। शहीद हुए जवान के परिवार को अब 35 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। जवानों के आवास और बैरकों के लिए 913 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि अब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर काम करने वाले जवानों को 'हाई एल्टीट्यूड मेडल' से सम्मानित किया जाएगा।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान छद्म युद्ध में लगा हुआ है और आतंकवाद की कायरतापूर्णमदद लेकर भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘पड़ोसी देश ने छद्म युद्ध छेड़ रखा है, लेकिन आतंकवाद बहादुरों नहीं बल्कि कायरों का हथियार है। पीछे से लड़ने वाले कायर कहलाते हैं। वे आतंकवाद की मदद लेते हैं।

उन्होंने दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पड़ोसी भारत को नुकसान पहुंचाना चाहता है और वह आतंकवाद के जरिये इसे तोड़ने और अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। सिंह ने कहा कि भारत की प्रगति को बाधित करने के लिए इस पर वक्र दृष्टि डाली जा रही है। क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।


17 सितंबर को उड़ी के सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में 19 सैनिकों के शहीद होने के बाद से भारत पाक सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 27 सितंबर को पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारतीय एवं पाकिस्तानी बलों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर गोलीबारी किया जाना जारी रहने से दोनों पक्षों में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 20 October 2016

सात जन्म तक बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे पाकिस्तानी कलाकार: मुकेश भट्ट

Dainik Times     20:20    
place ad code
फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में राजनाथ सिंह ने उन्हें करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सुरक्षित रिलीज के साथ ही शानदार दीवाली का भरोसा दिलाया।
mukesh-bhatt-gives-a-very-strong-statement-on-pak-actors-news-in-hindi

आपको बता दे कि फिल्म दीवाली के दो दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भट्ट ने गायक और राजनेता बाबुल सुप्रियो के साथ फिल्म की सुरक्षित रिलीज की अपील को लेकर राजनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजतक से बातचीत में मुकेश भट्ट ने कहा कि सात जन्म तक अब पकिस्तानी कलाकारों को फिल्मों में नहीं लिया जाएगा।

गृह मंत्री ने ये आश्वासन दिया है कि पूरी सुरक्षा के साथ 28 तारीख को फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी। वहीं, बाबुल सुप्रियो ने कहा कि MNS के लोग इस तरीके की गुंडई करते हैं ये ठीक नहीं है। इसमें पाकिस्तानी प्रोड्यूसर्स का नहीं, बल्कि भारतीय प्रोड्यूसर का पैसा लगा है इसलिए ये फिल्म रिलीज होनी चाहिए।

उरी हमले के बाद लोगों में पाकिस्तान को लेकर रोष है लेकिन ये फिल्में तो पहले से बन रही थी। इसलिए इस पर रोक लगाना ठीक नहीं है। अब आगे से पाकिस्तान के कलाकारों को काम नहीं दिया जायेगा।


आपको बता दे कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण फिल्म को रिलीज नहीं होने की चेतावनी दी है। मनसे का यह विरोध उरी हमले के बाद आया, जिसमें भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए। भारत ने इसका आरोप पाकिस्तानी आतंकवादियों पर लगाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 17 October 2016

राजनाथ का पर हमला, कहा- 'अगर तुमसे नही होता तो हम कर दे तुम्हारे देश का आतंकवाद खत्म'

Dainik Times     21:15    
place ad code
नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को एक प्रस्ताव देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान चाहे तो हम उसके देश में आतंकवाद के सफाए के लिए उसकी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तानी सेना और लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ है।
india-ready-help-you-fight-terrorism-rajnath-singh-says-pakistan

गृह मंत्री ने कहा कि आज पाकिस्तान की ऐसी हालत हो गई है कि वह आतंकवादी और फ्रीडम फाइटर के बीच अंतर करना ही भूल गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर हम चर्चा करते हैं कि ये स्टेट एक्टर्स है और ये नॉन स्टेट एक्टर्स है, मैं समझता हूं कि ये सारे तर्क खोखले हो गए हैं। पाकिस्तान की पूरी मशीनरी भारत में आतंकवाद को हवा देने में लगी हुई है।


राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की हालत ये है कि न तो वह दूसरों का भला कर सकता है, न उसे दूसरों का भला दिखाई देता है और न ही अपना भला दिखाई देता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 11 October 2016

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर हमला, कहा- '...अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं'

Dainik Times     16:22    
place ad code
नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने यह साबित किया है कि वह एक मजबूत देश है। हमने बीते कुछ दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक करते अपनी मजबूती साबित की है और हमने दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत एक भारत एक ताकतवर देश है।
rajnath-singh-stern-warning-to-pakistan-news-in-hindi

आपको बता दे कि सोमवार शाम को लखनऊ पहुंचे राजनाथ ने आज लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मानते हैं कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, पर अगर हमको कोई छेड़ेगा तो हम उसको छोड़ेंगे नहीं। दुनिया जानती है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में देश ने दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है। हमने दुनिया को मजबूती के साथ संदेश दिया है।

लखनऊ में पीएम मोदी के रावण दहन से कुछ समय पहले ही लखनऊ में मौजूद राजनाथ बोले, हमने शुरू से कहा है कि जब तक हमें उकसाया न जाए हम किसी को तंग नहीं करते।


अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 9 October 2016

राजनाथ सिंह की पाक को चेतावनी, कहा- हमला हुआ तो गोलियों की गिनती नहीं करेगा भारत!

Dainik Times     09:04    
place ad code
नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारत पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर के मुनाबाव सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के जवानो को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत कभी किसी पर आक्रमण नहीं करता। भारत की कभी यह नीति नहीं रही है कि हम दूसरे की जमीन पर कब्जा करें। हमारी तरफ अगर कोई बुरी निगाह डालेगा और हम पर आक्रमण करेगा तो फिर हमारे सैनिक ट्रिगर पर उंगली रख देते हैं। फिर हम बंदूक से निकली हुई गोलियों की गिनती नहीं करते हैं।
not-count-bullets-in-case-of-retaliation-says-rajnath-singh

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह मानता हैं। बीएसएफ के जवानों के हौसले की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस जलते हुए रेगिस्तान में जिस तरह आप काम करते हो, हम आपकी बेहतरी के लिए और आपके हालात को ठीक करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बॉर्डर के पेरलल नहीं सड़के बनाई जाएंगी। जिसे समयानुसार देखा व रिपेयर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइट भी रोड पर बॉर्डर के पेरलल खड़ी की जाएंगी जिससे बॉर्डर पेट्रोलिंग में सहायता मिल सके। मोबाइल कनेक्टिविटी को बॉर्डर पर सुधारा जाएगा। सेटेलाईट फोन बॉर्डर पर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुलेट प्रूफ जेकेट की कमी को दूर किया जाएगा तथा जेकेट्स को हल्का बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने सीमा चौकियों पर पीने के पानी की कमी पर कहा कि हर बीओपी को पाइप लाइन से जोड़ेंगे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह किसान अपनी जान लगाकर अपने खेत की हिफाजत करता है। उसी तरह सीमा सुरक्षा बल के जवान भी देश की हिफाजत में जुटे हैं। एक दिवसीय दौरे पर मुनाबाव पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषप्रद है।


उन्होंने जवानों की समस्याएं जानने के साथ केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री सिंह ने मुनाबाव दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल केअधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी भी ली।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 8 October 2016

84वें एयरफोर्स डे पर आसमान में दिखा वायुसेना का दम, PM मोदी बोले- अदम्य साहस को सलाम!

Dainik Times     11:21    
place ad code
नई दिल्ली : 84वें एयरफोर्स डे पर शनिवार को वायुसेना का भव्य शो देखने को मिला। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के जांबाजों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। पैराशूटर्स ने जहां लोगों का दिल जीता वहीं तिरंगे के रंग के पैराशूट से छलांग भी लगाई। 84वें एयरफोर्स डे पर देश के विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों में स्काई मार्च पास्ट के आयोजन किए जा रहे हैं।
march-past-in-sky-on-84th-air-force-day-news-in-hindi

एयरफोर्स चीफ अरुप राहा ने इस मौके पर कहा कि हमें खतरों से निपटने के लिए बड़े सुधार करने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबल हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एयरफोर्स चीफ ने उरी और पठानकोट हमलों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ताकत बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंन कहा कि 120 तेजस विमानों का ऑर्डर दिया गया है। अगले कुथ सालों में 36 राफेल विमान भी एयरफोर्स को मिल जाएंगे।

इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर आसमान में देश की आन बान शान दिखी। लड़ाकू विमानों ने हवा में मार्चपास्ट किया। इसमें लड़ाकू विमान सुखोई के साथ-साथ और देसी फाइटर प्लेन तेजस ने भी शिरकत की। वायुसेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स की प्रसिद्ध रेड ऐरो एरोबेटिक टीम भी प्रदर्शन करेगी।

वायुसेना डे पर राष्ट्रपति प्रणम मुखर्जी ने देश के जांबाजों को सलाम किया। पीएम मोदी ने भी अपने संदेश में जांबाजों को सलाम किया और कहा कि सभी एयर वॉरियर्स और उनके परिवारवालों को सलाम। आपके अदम्य साहस से हमारा देश और आसमान महफूज है।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर एयरफोर्स डे कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में एयरफोर्स का योदगान बहुत अहम है।


एयरफोर्स डे पर आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह और सचिन तेंदुलकर समेत तमाम हस्तियां शामिल हुईं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 7 October 2016

2018 तक सील होगी भारत-पाक सीमा : राजनाथ सिंह

Dainik Times     16:28    
place ad code
नई दिल्ली : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अन्तरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े चार राज्यों में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए आज जैसलमेर पहुंचे। पाकिस्तान से सटे चार भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा समीक्षा को लेकर बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि दिसंबर 2018 तक भारत-पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा।
rajnath-singh-says-indo-pak-border-would-be-sealed-till-december-2018


राजनाथ कहा कि सीमा को सील करने का कार्य तय वक्त में काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस काम की पूरी मॉनटरिंग भी की जाएगी। राजनाथ ने सर्जिकल स्ट्राईक पर पूछे गए सवाल पर कहा कि देश वासियों को सेना पर विश्वास है और देश की सुरक्षा पर कभी आंच नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जैसे किसान अपनी फसल की रखवाली करता है वैसे ही सेना भी देश की रखवाली करती है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 30 September 2016

गलती से सीमा पार गए जवान को लाएंगे वापस : राजनाथ सिंह

Dainik Times     15:37    
place ad code
नई दिल्ली : भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए भारतीय जवान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि सरकार ने उन सभी खबरों का संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है एक भारतीय जवान पाकिस्तान के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि जवान की सुरक्षित रिहाई के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि जवान की जल्द रिहाई का मुद्दा इस्लामाबाद के समक्ष उठाएगी।
rajnath-singh-says-indian-army-man-border-cross-pakistan

भारतीय सेना के सूत्रों ने कल बताया था कि 37 आरआर का हथियार से लैस एक जवान गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गया है। सैन्य अभियानों के महानिदेशक ने हॉटलाइन के जरिए पाकिस्तान को यह जानकारी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि जवान द्वारा सीमा पार करने का लक्षित हमलों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेना के जवानों या आम नागरिकों द्वारा गलती से सीमा पार करना दोनों ही ओर से असामान्य बात नहीं है। मौजूदा प्रक्रिया के तहत उन्हें लौटा दिया जाता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मीडिया में आ रही उन खबरों को गलत और आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था जिसमें कहा जा रहा था कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना ने भारत के आठ जवानों को मार दिया है और एक को पकड़ लिया है।


भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया के कुछ हलकों में आ रही आठ भारतीय जवानों की मौत की खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि तत्तापानी में नियंत्रण रेखा पर पहली रक्षा पंक्ति पर भारत की ओर से गोलीबारी के जवाब में उसने आठ भारतीय जवानों को मार गिराया है जबकि एक को पकड़ लिया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 18 September 2016

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बोला हमला, बोले- पाक आतंकी राष्ट्र, इसको अलग-थलग किया जाए!

Dainik Times     20:31    
place ad code
नई दिल्ली : उरी में भारतीय सेना के शिविर पर हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को सीधे तौर पर जिम्मेदारी ठहराते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी देश है तथा इसे चिह्नित करके विश्व समुदाय से अलग-थलग कर दिया जाना चाहिए।
uri-terror-attack-rajnath-singh-lashed-pakistan-news-in-hindi

राजनाथ ने कहा कि उरी में हुए हमले की शुरुआती जांच से स्पष्ट है कि हमलावरों को इसके लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया था। वे आधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद और आतंकी समूहों को प्रत्यक्ष रूप से दिए जा रहे समर्थन पर अपनी निराशा जताई। साथ ही कहा कि वह आतंकी राष्ट्र है और ऐसे देशों को अलग-थलग करना चाहिए। गृहमंत्री ने इसके साथ ही हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी संवेदना जताई।

गौतलब है कि राजनाथ सिंह का बयान कूटनीतिक रूप से अहम है, क्योंकि अब तक भारत पाकिस्तान से आतंकियों पर कार्रवाई की मांग करता था। लेकिन इस बार भारत ने पाकिस्तान को आतंकी करार देते हुए, पूरे देशों को आतंकवाद का पोषक करार दिया है।

आपको बता दे कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हमले के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए रविवार दोपहर को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल के अलावा गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख, सीआरपीएफ के महानिदेशक, सैन्य खुफिया महानिदेशक और गृह मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


वही जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने उरी में रविवार को सेना के शिविर पर हुए हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, पड़ोसी देश राज्य में शांति भंग करने की कोशिश में जुटा है। सिंह ने कहा, यह छद्म युद्ध है। एक देश, जो पाकिस्तान है, इस बात में जुटा है कि जम्मू एवं कश्मीर में कैसे शांति भंग की जाए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

उरी आतंकी हमलाः 17 जवान शहीद, 4 पाक आतंकी ढेर, कश्मीर जाएंगे पर्रिकर व सुहाग!

Dainik Times     12:03    
place ad code
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में आर्मी ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर रविवार सुबह आतंकियों ने हमला किया। लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक उरी सेक्टर में मौजूद आर्मी बेस में एक बैरक में हमलावरों ने आग लगा दी है। जिसमे 17 जवान शहीद हो गए।
jammu-kashmir-terrorist-attack-on-army-head-quarter-in-uri-sector-near-loc-17-jvan-shhid

हालात संभालने के लिए पैराकमांडो की टीम को मौके पर एयरड्रॉप किया गया है। अभी तक 4 आतंकी मारे गए हैं।

आर्मी स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, LOC से सटे उरी में आर्मी के ब्रिगेड हेडक्वार्टर में सुबह 4 बजे आतंकी घुसे। बता दे कि आतंकी तार काटकर घुसे। और धमाके किए। फिदायनी हमलावरों ने एडमिनिस्ट्रेटिव बैरक में आग लगा दी। बताया जा रहा है 3-4 आतंकी बेस में तार काटकर घुसे।

राजनाथ ने टाला रूस-अमेरिका का दौरा :-


कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते हुए होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने विदेशी दौरे को टाल दिया है। वे अमेरिका और रूस जाने वाले थे। उन्होंने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। #IB, #RAW के अफसर बैठक में पहुंच रहे हैं। होम मिनिस्टर ने हालात को लेकर जम्मू-कश्मीर के गवर्नर और सीएम महबूबा मुफ्ती से बात की।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 5 September 2016

कश्मीर पर बातचीत के लिए दरवाजे ही नहीं, रोशनदान भी खुले हैं : राजनाथ सिंह

Dainik Times     17:05    
place ad code
नई दिल्ली : हुर्रियत नेताओं से मिलने पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से उनके मिलने से मना कर देने के एक दिन बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अलगाववादियों का रवैया दर्शाता है कि वे कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत में यकीन नहीं रखते हैं।
i-am-confident-situation-in-jammu-and-kashmir-will-improve-rajnath-singh-news-in-hindi

वहां के हालात की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने आज बताया कि शांति के लिए अलग-अलग लोगों से डेलिगेशन की अच्छी बातचीत हुई है। जम्मू कश्मीर के गर्वनर और मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। स्टेट के सभी मंत्रियों से बात हुई। सभी चाहते हैं कि हालात सुधरे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

हुर्रियत से मिलने वाली बात पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो भी अमन व शांति चाहते हैं हम सभी से बातचीत को तैयार हैं। शांति के लिए हमारे दरवाजे ही नहीं बल्कि रोशनदान तक खुले हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में हुर्रियत से कोई बातचीत नहीं हुई है।


ऑल पार्टी डेलिगेशन के अलगाववादियों से मिलने की बात उन्होंने कहा कि कुछ मेंमर्स उनसे मिलने गए थे। इसके लिए मेरी न तो हां थी और न ना। लेकिन फिर भी वे गए। इस दौरान उनके साथ अलगाववादियों का व्यवहार न तो कश्मीरियत भरा रहा और ना ही इंसानियत जैसा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 3 September 2016

कश्मीर : पेलेट गन की जगह मिर्ची ग्रेनेड को मंजूरी!

Dainik Times     22:30    
place ad code
नई दिल्ली : कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद का हल निकल चुका है। आपको बता दें कि भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पैलेट गन की जगह मिर्च के गोले इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि रविवार को होने वाली ऑल पार्टी डेलिगेशन की अध्यक्षता करने से पहले राजनाथ सिंह ने पावा शेल (मिर्च गोले) के प्रयोग वाली फाइल पर मुहर लगा दी है।
kashmir-rajnath-singh-pava-pellet-gun-news-in-hindi

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने अपने 24-25 अगस्त को कश्मीर दौरे के दौरान ही यह बात साफ कर दी थी कि पैलेट गन की जगह दूसरा विक्लप चुना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में सुऱक्षा बलों के लिेए 1000 मिर्ची के गोले भेजे भी जा चुके है। बता दें कि भीड़ को काबू करने के लिए यह सब इंतजाम किए जा रहे है।


पावा का सुझाव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय समिति ने दिया है। दरअसल, प्रसाद गृहमंत्रालय के संयुक्त सचिव है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 25 August 2016

कश्मीरी युवाओं के भविष्य से न खेलें, पैलेट गन का विकल्प जल्द : राजनाथ

Dainik Times     15:38    
place ad code
नई दिल्ली : घाटी के हालात का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर कश्मीर दौरे पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर की बड़ी आबादी शांति के पक्ष में है। उन्होंने सभी कश्मीरियों से अपील की कि वे कश्मीरी युवाओं के भविष्य से न खेलें, उनको पत्थर उठाने के लिए न उकसाएं।
india-future-is-incomplete-without-kashmir-says-rajnath-singh-news-in-hindi

गृह मंत्री ने कहा कि बच्चे तो बच्चे हैं, अगर वे अपने हाथों में पत्थर उठाते हैं तो उन्हें समझाया जाना चाहिए। न कि  उनको उकसाएं।

सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के भविष्य के बिना भारत का भविष्य नहीं बन सकता है। सरकार कश्मीर का विकास करना चाहती है। इस दिशा में काम हो रहा है।

उन्होंने सुरक्षाबलों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पैलेट गन पर दो तीन दिन में रिपोर्ट आएगी। सुरक्षाबलों को उसका विकल्प दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार घाटी में शांति के लिए लोकतंत्र के दायरे में सबसे बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय टीम कश्मीर के दौरे पर आएगी और उसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर की स्थिति को लेकर उनकी समझ पर सवाल नहीं करें। वे समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं। और जल्द ही इसका समाधान होगा।

सीएम महबूबा ने भी कहा कि बड़ी आबादी शांति के पक्ष में है। पत्थरबाजी के लिए बच्चों को उकसाया गया है।

राजनाथ सिंह ने कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे उन दिनों को याद करें जब बाढ़ के समय सुरक्षाबलों ने उनकी मदद की थी। कश्मीर में जारी हिंसा में अब तक 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में गुरुवार को लगातार 48वें दिन भी कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी है।


पुलवामा जिले के पिंगलिना गांव में सुरक्षाबलों के साथ बुधवार को हुई झड़प में एक किशोर के मारे जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 12 August 2016

राजनाथ सिंह के करीबी BJP नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक!

Dainik Times     09:12    
place ad code
नई दिल्ली : दिल्ली के पास गाजियाबाद के मुरादनगर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी और यूपी बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर गुरुवार शाम AK-47 राइफल से अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया। जिसमें तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
bjp-leader-brijpal-teotia-in-critical-condition-after-being-shot-at-in-ghaziabad

यह मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली मार्ग का है जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब 100 गोलियां चलाईं।

हालांकि बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया बच गए और अभी नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

आपको बता दें कि यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए इस हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

खबरों के मुताबिक हमलावरों का पुलिस से सामना हुआ लेकिन वो भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद मेरठ जोन के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कार के अंदर की तस्वीरें तो और भी दिल दहला देने वाली हैं। बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया गोलियों से छलनी हो चुकी इसी स्कॉर्पियो कार में सवार थे। इस दौरान करीब 100 गोलियां चलीं। जिसमें से 21 गोलियां तो सामने वाले शीशे पर चली और 5 गोलियों से स्कॉर्पियो का बोनट छलनी हो गया।
bjp-leader-brijpal-teotia-in-critical-condition-after-being-shot-at-in-ghaziabad

फॉर्च्यूनर कार में सवार हमलावरों ने तेवतिया की गाड़ी को ओवरटेक किया और गोलियां बरसाने लगे। खबरों के मुताबिक हमला करने के बाद हमलावर चालाकी से कार छोड़ कर ऑटो में बैठ गए थे।

हालांकि ऑटो की चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना हमलावरों से हुआ लेकिन वहां पुलिस पर भी फायरिंग करके वो भागे, गनीमत रही की पुलिसवाले बच गए।


मेरठ जोन के आईजी सुरजीत पांडे ने बताया कि एक कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर बृजपाल तेवतिया और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं। जिसमें तेवतिया सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहें। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 10 August 2016

राजनाथ सिंह ने दिया पाकिस्तान के करारा जवाब, कहा- कोई भी ताकत हमसे कश्मीर नहीं ले सकती!

Dainik Times     19:28    
place ad code
नई दिल्ली : राज्यसभा में कश्मीर हिंसा पर बहस हुई है। सदन से बाहर बयान देने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर तंज कसा है। और इस पर पाकिस्तान को खरी-खोठी सुनाते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी ताकत हमसे कश्मीर नहीं ले सकती। कश्मीर मुद्दे पर सबसे बात करने की जरुरत है।
rajnath-singh-says-pakistan-instigating-whatever-is-happening-in-kashmir

कांग्रेस ने संसद से बाहर कश्मीर पर बयान देने के लिए PM मोदी पर हमला किया। ये मुद्दा राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद ने उठाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी क्यों लंबे समय तक इस मुद्दे पर चुप रहे। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में हर आदमी मिलिटेंसी से पीड़ित है।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी हर मामले पर ट्वीट्स करते हैं, लेकिन कश्मीर पर खामोश क्यों रहे?

बता दे कि इस दौरान हंगामा भी हुआ। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी सरकार की ओर से अपनी बात रखी। जेटली ने कहा कि सदस्य मुद्दे को न भटकाएं। विरोध जताने के बाद आजाद ने कहा कि वे सरकार की भाषा नहीं बोल सकते हैं।
पीएम पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा कि पीएम मोदी को सदन में रहकर इसपर बयान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक दर्द होता तो कश्मीर पर आवाज मध्यप्रदेश से नहीं आती। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से राज्य में कर्फ्यू लगा हुआ है। कई लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में सदन को कश्मीर की आवाम से अपील करनी चाहिए कि सभी अमन के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि ऑल पार्टीदल कश्मीर जाना चाहिए।

इसके साथ ही विदेश सचिव जयशंकर ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर घुसपैठ के मुद्दे पर फटकार लगाई थी। महीने भर से ज्यादा समय से जल रहे कश्मीर पर प्रधानमंत्री का पहला बयान मंगलवाल को आया था। विपक्ष प्रधानमंत्री से सदन में इस मुद्दे पर बयान देने की मांग करता रहा है।

लेकिन, इन सबके बीच पाकिस्तान ने नापाक हरकत दिखाते हुए अपनी चाल से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर यूएन को चिट्ठी लिखी है। इतना ही नहीं पाक आतंकी बुरहान की तस्वीरें लगाकर आजादी एक्सप्रेस नाम से 14 अगस्त को कराची से पेशावर के बीच ट्रेन भी चलाने जा रहा है। आतंकी को शहीद का दर्जा भी दिया गया है।

Source@ABPNEWS

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 5 August 2016

राजनाथ सिंह ने संसद में सुनाई PAK दौरे की कहानी, देखिए Video!

Dainik Times     13:29    
place ad code
नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में अपने पाकिस्तान दौरे पर बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया। मैंने कहा कि आतंकियों को शहीद नहीं बनाना चाहिए, बल्कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
rajnath-singh-shared-his-pakistan-experience-during-saarc-meet

सार्क बैठक में मैंने कहा कि आतंक को अच्छा या बुरा नहीं कहना चाहिए। आतंक में शामिल संस्थानों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने आतंकियों के खिलाफ मुहीम चलाने की बात कही। आतंकवाद ही मानव अधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आतंक का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सभी दलों ने बयान का किया स्वागत :-

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में राजनाथ सिंह के बयान का स्वागत करते हुए पाकिस्तान में गृह मंत्री को सही प्रोटोकॉल नहीं मिलने की निंदा की। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आतंक का सबसे ज्यादा दंश झेला है।

समाजवादी पार्टी ने भी राजनाथ सिंह के बयान का स्वागत किया। रामगोपाल यादव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह दे रहा है। पकिस्तान नम्रता से बात नहीं सुनता। आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए।

जेडीयू नेता शरद यादव ने भी पाकिस्तान के रवैये की निंदा की। शरद यादव ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने हमारे गृह मंत्री के साथ प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा है।


देखे विडियो :-

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 4 August 2016

राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, कल संसद में देंगे बयान!

Dainik Times     20:32    
place ad code
नई दिल्ली : सार्क देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिना लंच वापस नई दिल्ली लौट आए हैं।

rajnath-singh-reaches-new-delhi-from-islamabad

दिल्ली पहुंचने के बाद पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सार्क में भारत के मुद्दे को बेहद जोरदार तरीके से उठाया गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह इस बारे में संसद में बयान देंगे। गृहमंत्री ने पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर वहां के बारे में सारी बातें बताई।

इस्लामाबाद में सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनायी। उन्होंने कहा, 'न केवल आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए बल्कि उन संस्थाओं, व्यक्तियों और राष्ट्रों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं।'

उन्होंने कहा कि आतंकवाद अच्छा या बुरा नही होता है। आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आतंकियों का गुणगान शहीदों की तरह नहीं होना चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की निंदा करना ही पर्याप्त नहीं है। राजनाथ सिंह के भाषण को कवर करने के लिए किसी भी मीडिया हाउस को अनुमति नहीं दी गई।

इससे पहले पाक पीएम नवाज शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता जताई। लेकिन कश्मीर का नारा बुलंद करने वाले अपने बयान पर खामोश रहे। जानकारों का कहना है कि भारत के दबाव का साफ असर उनके संबोधन पर दिखायी दे रहा था।

पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के सफाए के लिए पाकिस्तान जर्ब-ए-अज्ब चला रहा है, और इसे हम आगे भी जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल सिर्फ अच्छे कामों के लिए ही किया जा सकता है। आतंक के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अहम कामयाबी मिली है। सार्क अपने मकसद को पूरा करने में कामयाब रहा है। सार्क देशों के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं।


लेकिन इन सबके बीच ये संगठन अपने उद्देश्यों को पूरा कर रहा है। क्षेत्रीय सहयोग के लिए हमें अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। इसमें शक नहीं है कि सार्क के अंदर कुछ देशों में मतभेद है। लेकिन हमें अंतरविरोधों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

हाफिज सईद ने PAK सरकार से कहा- 'राजनाथ रोता हुआ वापस जाना चाहिए'!

Dainik Times     10:29    
place ad code
नई दिल्ली : आतंकवादी सलाउद्दीन के बाद एक और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद ने राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे को लेकर एक बार फिर से कड़े शब्द कहे और पाकिस्तान सरकार से कहा 'अगर राजनाथ सिंह बात करने की कोशिश करें तो इनका मुंह बंद करें वरना इनका मुंह हम बंद करेंगे.'
hafiz-saeed-warns-to-protest-at-lahore-against-the-rajnath-singhs

हाफिज सईद ने यह बातें बुधवार राजनाथ सिंह के सार्क के मंत्री स्तरीय सम्मलेन में भाग लेने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद कही. तिलमिलाए सईद ने नवाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान को राजनाथ सिंह से नहीं मिलने की सलाह भी दे डाली और कहा कि 'चौधरी निसार, अगर राजनाथ रोता हुआ वापस जाएगा तो तुम कामयाब और अगर यह हंसता हुआ वापस जाएगा तो तुम हुकूमत छोड़ दो.'

आतंकवादी हाफिज सईद ने धमकी भरे हुए लफ्जों में कहा कि हम नहीं चाहते कि हालात खराब हो, यह (राजनाथ सिंह) कहते हैं कि 'इस्लामाबाद में बैठकर कहूंगा कि पाकिस्तान दखल देना बंद करें', तो मैं नवाज शरीफ से कहूंगा कि अगर 'यह बात करने की कोशिश करें तो आप इनका मुंह बंद करें वरना इन का मुंह हम बंद करेंगे.'

हाफिज बोला- कश्मीर पाकिस्तान की गर्दन :-


हाफिज सईद ने आगे कहा की 'हमने पाकिस्तान सरकार को कहा था कि राजनाथ सिंह को पाकिस्तान मत आने दो लेकिन उनके कान पर तो जू तक नहीं रेंगी और उनका स्वागत कर रहे हैं, तो हम यह कहना चाहेंगे कि अगर राजनाथ से बात ही करनी है तो इस पर करो कि हम शर्मशारा (गर्दन) कैसे छुराएंगे, अगर कोई हमारा शर्मसारा (गर्दन) पकड़ता है तो जुबान तो बंद हो जाती है. फिर टांग चलती है ,फिर उसका मुंहतोड़ा जाता है फिर उसका नाक तोड़ दिया जाता है, पुलिस पॉलिसी इस पर बनाओ तो पूरा पाकिस्तान आपके साथ, कश्मीर पाकिस्तान की गर्दन है और शर्मशारा (गर्दन) को छुड़ाने का तरीका क्या है बात करनी है तो इस पर करनी चाहिए.'

( News in Hindi BY dainiktimes.com )

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 3 August 2016

राजनाथ के पाक दौरे के बीच नवाज शरीफ का भड़काऊ बयान, कहा- 'कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला नहीं'!

Dainik Times     21:03    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन की नई लहरदेख रहा है और उन्होंने राजनयिकों से दुनिया को यह बताने को कहा कि कश्मीर भारत का अंदरूनी विषय नहीं है।
kashmir-issue-main-pillar-of-pakistans-foreign-policy-nawaz-sharif-news-in-hindi

उन्होंने अपने राजदूतों से अपील की कि वे दुनिया को यह संदेश दें कि कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला नहीं है। प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि आज का पाकिस्तान पहले की तुलना में दुनिया से अधिक जुड़ा हुआ है।

विदेश मंत्रालय द्वारा विभिन्न स्थानों में पदस्थ पाकिस्तानी राजदूतों के आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक विवाद का हल और कश्मीरी अवाम की आकांक्षा पाकिस्तान की विदेश नीति की बुनियाद है।’’

शरीफ ने भारत को उकसाते हुए कहा, ‘‘आज कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन की नई लहर को देख रहा है।’’ उनका बयान ऐसे दिन आया है जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में शरीक होने यहां पहुंचे हैं।

शरीफ ने कहा कि यह आंदोलन कश्मीर के अवाम की तीसरी पीढ़ी की रगों में दौड़ रहा है और आठ जुलाई की घटना के जरिए दुनिया ने खुद इसकी गंभीरता देखी है। उन्होंने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के कश्मीर में मारे जाने का जिक्र करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी युवा आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए कुर्बानी के नये अध्याय लिख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गोलियों से उनकी आंखों की रोशनी चली गई लेकिन स्वतंत्रता की आकांक्षा उन्हें गंतव्य की ओर दिशानिर्देशित कर रही है।’’

शरीफ ने पाकिस्तानी दूतों से कहा कि राजदूतों को दुनिया को यह महसूस कराना चाहिए कि कश्मीर भारत की अंदरूनी समस्या नहीं है क्योंकि भारत ने पहले ही स्वीकार किया है कि यह विवादित क्षेत्र है और संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे भारत और पाक के बीच विवाद बताया है।

सम्मेलन में वाशिंगटन, बीजिंग, नई दिल्ली, अफगानिस्तान और संरा न्यूयॉर्क, संरा जिनिवा, वियना, ब्रसेल्स और मास्को सहित अन्य देशों में नियुक्त राजदूत शरीक हुए। विभिन्न मिशनों में नियुक्त दूतों के साथ अपनी परिदृष्टि साझा करते हुए शरीफ ने कहा कि अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सभी द्विपक्षीय मुद्दों का हल शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संघर्ष नहीं झेल सकते। यदि हम किसी संघर्ष का हिस्सा बने तो सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में हमारी तरक्की प्रभावित होगी।’’

उन्होंने कहा कि ''पाकिस्तान सम्मान, गरिमा और समानता के आधार पर दुनिया में शांति चाहता है। ‘‘लेकिन दोस्ताना संबंधों की हमारी आकांक्षा को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हम पारस्परिक हितों, संप्रभुता और अन्य के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की नीति का सम्मान करने में यकीन रखते हैं।’’

इससे पहले विदेश मामलों पर उनके सलाहकार सरताज अजीज ने समापन सत्र में कहा कि यह प्रदर्शित करना गलत होगा कि पाकिस्तान अलग थलग पड़ने का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि अशांति के मद्देनजर सम्मेलन के एजेंडा में कश्मीर मुख्य मुद्दा बना रहा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश के मुताबिक वह कश्मीर में कथित मानवाधिकार हनन को उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में कूटनीतिक अभियान में तेजी लाएंगी।
Source@NDTV

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.