नई दिल्ली : घाटी के
हालात का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर कश्मीर दौरे पर गए गृह मंत्री
राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर की बड़ी आबादी शांति के पक्ष में है।
उन्होंने सभी कश्मीरियों से अपील की कि वे कश्मीरी युवाओं के भविष्य से न खेलें, उनको पत्थर उठाने के लिए न उकसाएं।
गृह मंत्री ने कहा कि
बच्चे तो बच्चे हैं, अगर वे अपने हाथों में पत्थर
उठाते हैं तो उन्हें समझाया जाना चाहिए। न कि
उनको उकसाएं।
सीएम महबूबा मुफ्ती
के साथ प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के भविष्य के बिना भारत
का भविष्य नहीं बन सकता है। सरकार कश्मीर का विकास करना चाहती है। इस दिशा में काम
हो रहा है।
उन्होंने सुरक्षाबलों
से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पैलेट गन पर दो तीन दिन में रिपोर्ट आएगी।
सुरक्षाबलों को उसका विकल्प दिया जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा कि
सरकार घाटी में शांति के लिए लोकतंत्र के दायरे में सबसे बात करने के लिए तैयार
है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय टीम कश्मीर के दौरे पर आएगी और उसके लिए व्यवस्था की
जाएगी।
उन्होंने कहा कि
कश्मीर की स्थिति को लेकर उनकी समझ पर सवाल नहीं करें। वे समाधान खोजने का प्रयास
कर रहे हैं। और जल्द ही इसका समाधान होगा।
सीएम महबूबा ने भी
कहा कि बड़ी आबादी शांति के पक्ष में है। पत्थरबाजी के लिए बच्चों को उकसाया गया
है।
राजनाथ सिंह ने
कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे उन दिनों को याद करें जब बाढ़ के समय
सुरक्षाबलों ने उनकी मदद की थी। कश्मीर में जारी हिंसा में अब तक 2500 से अधिक
सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
सुरक्षाबलों के साथ
मुठभेड़ में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में गुरुवार को लगातार 48वें
दिन भी कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी है।
#WATCH: J&K CM Mehbooba Mufti explains the difference between 2010 and 2016 violence in Kashmir.https://t.co/loGeLu2Uv0— ANI (@ANI_news) August 25, 2016
पुलवामा जिले के
पिंगलिना गांव में सुरक्षाबलों के साथ बुधवार को हुई झड़प में एक किशोर के मारे
जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई।

place ad code

0 comments :