नई दिल्ली : आम आदमी
पार्टी में मची खलबली को शांत करने के लिए पंजाब जा रहे अरविंद केजरीवाल को आज नई
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीजेपी महिला मोर्चा के एक ग्रुप के जबरदस्त विरोध का
सामना करना पड़ा। भीड़ इतने आवेश में थी कि इसमें शामिल कुछ महिलाओं ने केजरीवाल के
साथ धक्का-मुक्की भी की।
इस दौरान नई दिल्ली
रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसा माहौल रहा। केजरीवाल के ट्रेन में बैठने के बावजूद कई
महिलाएं ट्रेन के पीछे उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए दौड़ती रहीं। हालांकि केजरीवाल
इस ग्रुप से बिना बात किए ट्रेन में बैठ गए। इन महिलाओं का कहना था कि वह दिल्ली
के सीएम हैं और दिल्ली की समस्याओं को निपटाने के बदले पंजाब जा रहे हैं।
दरअसल केजरीवाल आज से
चार दिनों के पंजाब दौरे पर हैं और नई दिल्ली से लुधियाना जा रहे हैं। आम आदमी
पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर पाई, प्रदर्शनकारी
सीएम तक आ गए और केजरीवाल गिरत-गिरते बचे। इसे लेकर आप पार्टी शिकायत दर्ज करवाएगी।
आपको बता दे कि पंजाब
दौरे पर अरविंद केजरीवाल के सामने चुनौती असंतुष्ट नेताओं से निपटने की होगी।
केजरीवाल पार्टी उन असंतुष्ट नेताओं से मिलेंगे जो सुच्चा सिंह छोटेपुर के हटाए
जाने के बाद से तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं। साथ ही वह उन लोगों से भी मुलाकात करेंगे, जो पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज़ हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनमें
से कुछ पार्टी के खिलाफ बगावत भी कर सकते हैं।

place ad code

0 comments :