Thursday, 8 September 2016

हृदय की बीमारी के चलते पीएम मोदी की भतीजी का निधन, ट्यूशन-सिलाई से चलाती थीं घर का खर्च!

Dainik Times     09:13    
place ad code

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी के 42 साल की बेटी का हृदय की लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी भतीजी निकुंजबेन जगदीश कुमार मोदी की पारिवारिक स्थिति बहुत ही सामान्य थी। वह सिलाई का काम करते हुए अपना जीवन-निर्वाह करती थीं।
pm-modis-niece-death-due-to-heart-disease

मोदी के परिवार की सादगी इतनी थी कि उनके परिवार में उनकी इस भतीजी निकुंज बेन की कोई तस्वीर भी उपलब्ध नहीं हो पाई। अब प्रधानमंत्री अपने जन्म दिन पर जब गुजरात आएंगे, तब वे यहां अपने भाई से मिलने आएंगे, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि पीएम की भतीजी का निधन होने के कारण वे अपना जन्म दिन बहुत ही सादगी से मनाएंगे। भतीजी निकुंज बेन ट्यूशन भी पढ़ाती थीं, उनका दस वर्ष का बेटा भी है। उन्होंने कभी अपने चाचा का नाम किसी के सामने नहीं लिया। न ही किसी से किसी प्रकार की सहायता ली। अहमदाबाद के बोपल में वे एक किराए के मकान में रहती थीं।

आपको बता दे कि निकुंज बेन के पति जगदीश कुमार एक निजी कंपनी मं नौकरी करते थे। उनका दस वर्ष का एक बेटा भी है। अपनी जीविका चलाने के लिए पति के साथ निकुंजबेन प्राथमिक शाला के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। घर में सिलाई का काम करती थी।

नरेंद्र मोदी का जन्म वडनगर में हुआ था। वे कुल 6 भाई-बहन हैं। उनके पिता दामोदर दास मोदी वडनगर में चाय की दुकान चलाते थे। नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े भाई सोमाभाई गुजरात के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी थे। अमृत भाई उनके दूसरे भाई है। वे अहमदाबाद में लेथ मशीन ऑपरेटर हैं। प्रहलाद भाई राशन एसोसिएशन डीलर है। पंकज भाई मोदी सबसे छोटे हैं।

बता दे कि प्रहलाद भाई की अपने भाई(PM Modi) के साथ मुलाकात बहुत ही कम हो पाती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था किवे कभी-कभी ही दिल्ली जाते हैं। पर अपने भाई से मिलने नहीं जाते। प्रधानमंत्री बनने के बाद जब नरेंद्र मोदी मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर आए थे, तब भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि पीएम के भाई होने का लाभ वे नहीं लेते। हां पीएम का भाई होने के नाते उन्हें प्रोटोकाल के अनुसार सिक्योरिटी दी गई है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.