नई दिल्ली : प्रधानमंत्री
मोदी ने गुरुवार को लाओस में इंडिया-आसियान समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
आसियान भारत की एक्ट ईस्ट इंडिया पॉलिसी का केंद्र है और इस क्षेत्र में हमारे
संबंध सौहार्द के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारत के आसियान देशों के साथ बहुत
मजबूत संबंध है।
पीएम मोदी ने कहा कि
आसियान इंडिया प्लान ऑफ एक्शन (2016-20) के तहत 54 गतिविधियों को पहले ही लागू
किया जा चुका है। उन्होंने बढ़ती हिंसा और आतंकवाद और कट्टरवाद को समाज की सुरक्षा
के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि आतंक का निर्यात बंद होना चाहिए। ये तीसरा
मौका है,
जब पीएम मोदी इंडिया-आसियान समिट में शामिल हुए और उन्होंने इस बात
का जिक्र अपने संबोधन में भी किया।
आपको बता दे कि पीएम
मोदी इस समिट के बाद कई देशों के राष्ट्रप्रमुखों से मुलाकात करेंगे, लेकिन इसमें सबसे अहम अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाली
उनकी बैठक है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर
चर्चा किए जाने की संभावना है। व्हाइट हाउस की तरफ से भी इस बात की जानकारी दी गई
कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ओबामा लाओस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
पिछले दो सालों में
ये मोदी और ओबामा की 8वीं मीटिंग होगी। वैसे, रविवार को
चीन में जी20 सम्मेलन से इतर भी प्रधानमंत्री मोदी और ओबामा की बैठक हुई थी।

place ad code

0 comments :