Saturday, 24 September 2016

उरी आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई पर पीएम मोदी ने तीनों सेना के प्रमुखों से की चर्चा!

Dainik Times     16:02    
place ad code

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर तीनों सेना के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 7 लोककल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरूप राहा और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल करमबीर सिंह शामिल हुए। बता दे कि नौसेना सेना प्रमुथ सुनील लांबा शहर के बाहर हैं।
pm-modi-meets-army-navy-and-air-force-chiefs-news-in-hindi

शनिवार सुबह हुई इस बैठक का फिलहाल ज्यादा ब्योरा तो नहीं मिल पाया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, इस बैठक में उरी हमले पर जवाबी कार्रवाई और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

हालांकि पीटीआई की खबर के मुताबिक, रक्षा सूत्रों ने इसे 'रूटीन' बैठक बताया है। उन्होंने बताया कि इस मासिक बैठक में सैन्य बलों ने पीएम मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार शाम केरल के कालीकट तट पर एक रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में पीएम मोदी उरी हमले पर कोई कड़ा संदेश दे सकते हैं। ऐसे में सेना प्रमुखों के साथ हुई उनकी यह मुकालात अहम हो जाती है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.