नई दिल्ली : भारत के मशहूर
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में शो करने से मना कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद राजू श्रीवास्तव ने ये
फैसला लिया है। राजू श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम कलाकार
हैं, हम बॉर्डर पर बंदूक लेकर तो जा नहीं सकते हैं तो
पाकिस्तान के लिए जो गुस्सा है हमारे दिल में, वो आक्रोश हम
कैसे व्यक्त करें। हम भारतीय सेना का सपोर्ट करेंगे और इसी तरह से करेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने इस बार हमारे जवानों को धोखे से मारा, हमारे
जवान सो रहे थे धोखा देकर उन्होंने मारा। हमारे शहीद हुए एक जवान को उनकी दादी
कंधा दे रही थीं। इस सब के बाद हम पाकिस्तान जाकर हंसाए, कॉमेडी
करें…ये नहीं होगा। मुझे पाकिस्तान जाने में बिल्कुल
दिलचस्पी नहीं है। मैंने कराची का यह शो कैंसिल कर दिया है जो वहां 25 दिसंबर को
होने वाला था।’
राजू श्रीवास्तव ने
कहा,
‘पाकिस्तान हमेशा धोखा देता है और हम हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाते
हैं। बड़ा दिल दिखाने का कोई फायदा नहीं है। इस समय जो हालात हैं मुझे लगता है
इसमें मैं क्या जाऊंगा पाकिस्तान के लोगों को हंसाने? कॉमेडी
तो दिल से होती है। हमारा भारत बहुत अच्छा है, मैं नहीं
जाऊंगा पाकिस्तान।’
वही, आपको बता दे कि राजू
श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ठोस एक्शन लेने की अपील करते हुए कहा, “मैं पीएम मोदी जी से कहना चाहूंगा कि अब जरूर इस पर एक्शन लें। ये उरी का
हमला आखिरी हमला होना चाहिए।”
साथ ही उन्होंने MNS
द्वारा पाक कलाकारों को 48 घंटे में देश छोड़कर जाने के लिए कहने पर
कहा कि मैं उससे सहमत हूं, 125 करोड़ का देश है हमारा,
एक से एक कलाकार है हमारे पास पता नहीं वहां से बुलाने की क्या
जरूरत है।
हमारे लोगों को काम
दें,
अपने हिन्दुस्तानियों को काम दें। उनके जो 5-6 कलाकार आते हैं अगर
ये नहीं आएंगे तो क्या बॉलीवुड समाप्त हो जाएगा। मुझे लगता है कि इनको वापस भेज
देना चाहिए।’

place ad code

0 comments :