नई दिल्ली : जम्मू
कश्मीर के उरी सेक्टर से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो गाइड को गिरफ्तार
किया है। ये दोनों आतंकवादियों को सीमा पार कराने में मदद करते थे। सूत्रों के
मुताबिक,
इन दोनों को मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर ने खुद ट्रेनिंग दी। इन
दोनों ने 12 से 18 आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराया। सेना इस बात की जांच कर रही
है कि क्या उरी अटैक के हमलावर भी इन्हीं की मदद से भारत की सीमा पार किए थे।
आपको बता दे कि पाकिस्तान
अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकवादियों को
सीमापार कराने में गाइड की मदद ली जाती रही है। इस गिरफ्तारी को सुरक्षाबलों की
बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि, गिरफ्तारी
के वक्त इन लड़कों के पास से किसी प्रकार का हथियार नहीं मिला। साहिल की उम्र 15
साल है और यासीन की 16 साल।
बता दे कि ये दोनों
लाइन ऑफ कंट्रोल के पास भारत के अंदर आतंकियों की घुसपैठ कराने में रूट के लिए मदद
करते थे। फिलहाल खुफिया एजेंसियां, आर्मी और
बीएसएफ की जॉइंट टीम दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

place ad code

0 comments :