Thursday, 20 October 2016

31 दिसंबर नहीं अब 3 दिसंबर को ही खत्म होगा जियो का फ्री डेटा ऑफर...

Dainik Times     19:43    
place ad code

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो लॉन्च के वक्त ऐलान किया था कि 31 दिसंबर तक वेलकम ऑफर सभी के लिए है। लेकिन द हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो ने वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को ही खत्म करने का फैसला किया है।
reliance-jio-welcome-offer-reportedly-to-end-on-december-3rd

बता दे कि वेलकम ऑफर यानी अनलिमिटेड 4G इंटरनेट के साथ वॉयस कॉलिंग और रोमिंग। इस ऑफर खत्म होने का मतलब ये है कि फ्री अनलिमिटेड डेटा मिलना बंद और पैसे वाले प्लान शुरू। प्लान तो पहले से कंपनी ने बता दिए हैं।

इसके पीछे की वजह यह है कि मौजूदा नियम के मुताबिक टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने वेलकम ऑफर को 90 दिनों से ज्यादा नहीं रख सकते। गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने अपनी सर्विसेज 5 सितंबर से शुरू की थीं यानी 3 दिसंबर को 90 दिन पूरे हो जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक इसका खुलासा टेलीकॉम रेग्यूलेटर ने किया है। आपको बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने TRAI के पास रिलायंस जियो के खिलायफ शिकायत दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि रिलायंस जियो कथित तौर पर इंटरकनेक्शन यूसेज चार्ज के नियम की अनदेखी कर रहा है और ऐसे टैरिफ प्लान ला रहा है जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता और दूसरों को इससे नुकसान होगा।

हालांकि इस शिकायत के बाद TRAI ने ऑपरेटर्स को कहा कि उसे वेलकम ऑफर में ऐसा कुछ नहीं दिखता जिससे रिलायंस जियो पर नियम के उल्लंघन का चार्ज लगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.