Thursday, 3 November 2016

Reliance Jio बड़ा ऐलान : अब नहीं होगी कॉल ड्रॉप, JIO लगाएगा 45000 टावर!

Dainik Times     13:18    
place ad code

नई दिल्ली : रिलायंस जिओ को खराब नेटवर्क की दिक्कतों और शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कंपनी ने अपना नया प्लान पेश किया है। रिलायंस ने एलान किया है कि वो अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए 6 महीने के अंदर पूरे देश में 45,000 मोबाइल टावर लगाएगी।
reliance-jio-will-install-45000-mobile-towers-in-6-months

प्राप्त खबरों की मानें तो इस फैसले का एलान टेलिकॉम मिनिस्टर मनोज सिन्हा के साथ हुई मीटिंग में रिलायंस जिओ कंपनी ने किया है। रिलांयस जिओ की मानें तो आने वाले 4 सालों में कंपनी एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। देशभर में नए टावर लगाना इसी निवेश का एक हिस्सा है।

कहां-कहां लगेंगे टावर?

कंपनी ने कहा है कि उसने पहले भी 1.5 लाख करोड़ रुपये इंवेस्ट किए थे जिससे पूरे देश में लाखों बेस स्टेशन बनाए गए थे। इसके साथ ही जो इनवेस्टमेंट किया जाएगा उनसे 18,000 से ज्यादा शहरों और 2 लाख गांवों को कवर किया जाएगा।

जिओ कंपनी यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन देश की दूसरी टेलिकॉम कंपनियां जैसे एयरेटल, वोडाफोन और आईडिया इंटरकनेक्शन प्वाइंट देने में परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इसी के चलते ही कॉल ड्रॉप की समस्या हो रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.