Tuesday, 25 October 2016

BREAKING: पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर बड़ा आतंकी हमला, 59 की मौत...

Dainik Times     07:13    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार की देर रात आतंकी हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 59 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हुई है। कई जख्मी हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।
attack-on-pakistan-police-academy-quetta

कहा जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी भी मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया इसमें से एक आतंकी ने सुसाइड जैकेट भी पहन रखी थी।

आपको बता दे कि आतंकियों ने क्वेटा की सरयाब रोड पर मौजूद ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में रात 10 बजे हमला बोला। जिस वक्त हमला हुआ कैम्पस में करीब 500 पुलिस कैडेट्स थे। आतंकियों के कैम्पस में घुसने के बाद कम से कम 5 धमाकों की आवाज सुनी गई।

इस बारे में बलूचिस्तान के होम मिनिस्टर मीर सरफराज बुगती ने बताया कि पाकिस्तानी मिलिट्री ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जिसमें वहां से करीब 250 ट्रेनी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकाला गया।

बलूच होम मिनिस्टर बुगती ने बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। हमला करने वाले आतंकी फिदायीन बताए जा रहे हैं।  बुगती ने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है, हालांकि अभी यह कन्फर्म नहीं कि कैम्पस में कितने आतंकी घुसे थे।

उधर, एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मारे गए दो आतंकियों में से एक ने सुसाइड जैकेट पहन रखी थी, इसे डिफ्यूज कर दिया गया है।

आपको बता दे कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र है। काफी लम्बे वक्त से वहां संघर्ष जारी है।  यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान ने करीब 500 से ज्यादा आतंकियों के बैंक खाते फ्रीज किए। हमले की क्या वजह थी और इसके पीछे कौन संगठन है इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.