Showing posts with label Balochistan. Show all posts
Showing posts with label Balochistan. Show all posts

Sunday, 6 November 2016

बलूच नेता नायला कादरी ने कहा- नरेंद्र मोदी हमारे हीरो हैं, बलूचिस्‍तान बना तो पहली मूर्ति पीएम मोदी की लगेगी!

Dainik Times     21:54    
place ad code
नई दिल्ली : इन दिनों बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है।  बलूचिस्‍तान की महिला नेता नायला कादरी ने बयान दिया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लोगों के हीरो हैं। वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय संस्कृति संसद में विश्व बलूच महिला संघ की अध्यक्ष नायला कादरी ने पाकिस्तान, चीन के साथ मिलकर बलूचिस्तान में बलूच नस्ल को ही खत्म करना चाहता है।
baloch-leader-naila-qadrisays-narendra-modi-is-hero-in-balochistan

पाकिस्‍तान बलूच लोगों का नरसंहार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर भारत सरकार ने अनुमति दी तो बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार का गठन वाराणसी में ही किया जाएगा। बलूच आजादी का मुद्दा उठाने पर नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नायला ने कहा कि बलूचिस्तान आजाद होता है तो वहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा लगेगी।

उन्‍होंने कहा, ”बलूचिस्‍तान अपनी आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। मोदीजी ने जिस करेज और जुर्रत के साथ वह काबिले तारीफ है। वर्ल्‍ड के किसी नेता ने हमारी आवाज नहीं उठाई। 70 सालों में पाकिस्‍तान हम पर जुल्‍म कर रहा है। मोदीजी तो हमारे हीरो हैं। मोदीजी हमारे भाई हैं।

उन्‍होंने कहा, ”हम बलोच एक कटोरे पानी के बदले में सौ साल की वफा देते हैं। हमने जान देकर अब तक माता हिंगलाज के मंदिर को सहेजा है। नायला ने स्पष्ट किया कि बलूचिस्तान को आजाद कराने में भारत यदि साथ रहता है तो उसके दूरगामी फायदे भी होंगे।

एक तो भारत अपनी संस्कृति के मुताबिक मददगार की परंपरा का निर्वाह करेगा, दूसरे आने वाले समय में बलूचिस्तान ऊर्जा के क्षेत्र में मदद मिलेगी। मध्य एशिया के बाजार का सीधा रास्ता भारत को आजाद बलूचिस्तान से मिलेगा। हिंग्लाज माता के दर्शन के लिए किसी भारतीय को वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बलूच नेता ने पाकिस्‍तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है। वो इस्लाम के नाम दहशतगर्दी करते हुए अब तक 30 लाख बंगाली मुसलमानों, 40 लाख अफगानी मुसलमानों और दो लाख से अधिक बलूचों की हत्या कर चुका है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्‍त के भाषण में बलूचिस्‍तान का जिक्र किया था। इसके बाद बलूच आजादी की मांग तेज हुई है। कई देशों में पाकिस्‍तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

विडियो :-

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 25 October 2016

BREAKING: पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर बड़ा आतंकी हमला, 59 की मौत...

Dainik Times     07:13    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार की देर रात आतंकी हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 59 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हुई है। कई जख्मी हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।
attack-on-pakistan-police-academy-quetta

कहा जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी भी मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया इसमें से एक आतंकी ने सुसाइड जैकेट भी पहन रखी थी।

आपको बता दे कि आतंकियों ने क्वेटा की सरयाब रोड पर मौजूद ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में रात 10 बजे हमला बोला। जिस वक्त हमला हुआ कैम्पस में करीब 500 पुलिस कैडेट्स थे। आतंकियों के कैम्पस में घुसने के बाद कम से कम 5 धमाकों की आवाज सुनी गई।

इस बारे में बलूचिस्तान के होम मिनिस्टर मीर सरफराज बुगती ने बताया कि पाकिस्तानी मिलिट्री ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जिसमें वहां से करीब 250 ट्रेनी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकाला गया।

बलूच होम मिनिस्टर बुगती ने बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। हमला करने वाले आतंकी फिदायीन बताए जा रहे हैं।  बुगती ने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है, हालांकि अभी यह कन्फर्म नहीं कि कैम्पस में कितने आतंकी घुसे थे।

उधर, एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मारे गए दो आतंकियों में से एक ने सुसाइड जैकेट पहन रखी थी, इसे डिफ्यूज कर दिया गया है।


आपको बता दे कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र है। काफी लम्बे वक्त से वहां संघर्ष जारी है।  यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान ने करीब 500 से ज्यादा आतंकियों के बैंक खाते फ्रीज किए। हमले की क्या वजह थी और इसके पीछे कौन संगठन है इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 17 October 2016

BREAKING:अभी-अभी पाकिस्तान ऑर्मी ने बोला बलूचिस्तान पर हमला...

Dainik Times     20:16    
place ad code
नई दिल्ली : इस समय एक बहुत बड़ी खबर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां पर पाकिस्तानी की सेना ने बलूचिस्तान के शहरों पर हमला शुरू कर दिया है।
pakistan-army-attacks-balochistan

बलूच रिपब्लिकन पार्टी के प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुगती ने बताया है कि पाकिस्तान ऑर्मी ने बलूचिस्ताने के छत्तर, शेरानी, होती और नसीराबाद से सटे हुए इलाकों में बड़ी तादाद में मिलिट्री ऑपरेशन चला दिया है। उन्होंने कहा है कि हेलीकाप्टर यहां पर अंधाधुंध बमबारी कर रहे हैं और निर्दोष बलूच लोगों को मार रहे हैं।

शेर मोहम्मद ने बताया कि पाकिस्तान ने आक्रमण को काफी बढ़ा दिया है। उनकी इस अंधाधुंध फायरिंग में बलूच नागरिक मारे जा रहे हैं। इसी के साथ पाकिस्तान की ऑर्मी ने कई बलूच लोगों का अपहरण भी कर लिया है।

आपको बता दे की इन दिनों बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान का जमकर विरोध कर रहे है। बलूचिस्तान के लोगो ने आवाज़ उठाना तब शुरी किया जब PM मोदी ने लाल किले से बलूचिस्तान पे भाषण दिया था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 9 October 2016

क्वेटा में फिर ब्लुचो ने लगाई आज़ादी की गुहार, चीन और पाकिस्तान के खिलाफ़ की नारेबाज़ी!

Dainik Times     11:29    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान में बलोचिस्तान को लेकर विरोध की आवाज थमने का नाम नहीं ले रही है। क्वेटा के पास चीन-पाक आर्थिक गलियारे के विरोध में एक बार फिर सैंकड़ों बलोच सड़कों पर उतरे। बलोचों ने न सिर्फ आर्थिक गलियारे का विरोध किया बल्कि चीन और पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी भी की।
baloch-protest-near-quetta-against-chinese-involvement-in-balochistan

आपको बता दे कि बलोचिस्तान में लोग चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि चीन और पाकिस्तान मिलकर बलोचिस्तान के खनिज का दोहन करना चाहते हैं जिसके लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और दोनों देशों के झंडों को भी जलाया।

आजाद बलोचिस्तान की मांग कर रहे ये प्रदर्शनकारी अपने साथ तख्तियां और झंडे लिए हुए थे। सैंकड़ों की संख्या में रविवार को इकट्ठा हुए लोगों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान और चीन का पूतला भी फूंका।


दरअसल, बलोच चीन के बलोचिस्तान मुद्दे पर दखल देने के खिलाफ हैं। इसी के चलते उन्होंने पाक और चीन के बीच आर्थिक समझौते पर भी अपनी नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया और आजादी की मांग की। बलूचिस्तान के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है और वह बलोचिस्तान के लोगों को शांति से नहीं रहने देना चाहता। पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के लोगों पर अत्याचार कर रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

अब बलूचिस्तान के लोगो ने लगाई आजादी की पुकार, PM मोदी से की आज़ादी दिलाने की अपील...

Dainik Times     10:29    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा है लेकिन अपने टूटते हुए देश की उसको कोई चिंता नहीं। रविवार को एक बार फिर बलूचिस्तान के लोगों ने भारत के समर्थन में प्रदर्शन किया है।
once-again-protest-in-baluchistan-news-in-hindi

आपको बता दे कि POK के लोग ही नहीं बलूचिस्तान में भी लोग नवाज सरकार से परेशान हैं। लोगों की नाराजगी इस कदर है कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से आजाद होना चाहते हैं। रविवार को भारी संख्या में लोगों ने बलूचिस्तान में चीन और पाकिस्तान का विरोध किया।

वहां की सामाजिक कार्यकर्ता नेला कादरी बताती हैं कि  पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर कब्जा कर रखा है और वहां नरसंहार, आतंकवाद, रेप की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। नेला कादरी बलूचिस्तान में पाकिस्तान की मौजूदगी के खिलाफ कैंपेन चला रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी को बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में मदद करनी चाहिए। बलूचिस्तान पर भारत से उम्मीदों के बारे में कादरी ने कहा कि भारत के लोगों ने मोदी और बीजेपी को मजबूत बहुमत दिया है। मोदी बोल्ड और मजबूत नेता हैं। पूर्ववर्ती सरकार को ऐसा बहुमत नहीं मिला था और न ही इतना इंटरनेशनल समर्थन था।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के साथ आंतरिक समस्याएं थीं लेकिन वह फिर भी बांग्लादेशियों के साथ खड़ी रही थीं। मोदी ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं? यदि मोदी मजबूत कदम उठाते हैं तो उन्हें पूरी दुनिया से समर्थन मिलेगा। इंडिया ने दुनिया में इज्जत कमाई है जबकि पाकिस्तान ने नफरत। इंडिया की मजबूती उसका लोकतंत्र है।


इंडिया एक सेक्युलर देश है। इंडिया और मोदी जी को बलूचिस्तान के मामले में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। हमें कोई जल्दी नहीं है। बलूचिस्तान की आजादी भारतीय हितों के हक में है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 29 September 2016

पाकिस्तान पर दोतरफा वार, POK के बाद अब फिर से बलूचिस्तान पर किया हमला...

Dainik Times     21:17    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के लिए दोहरी मुसीबत आ गई है। भारतीय सेना के कमांडो ने पीओके में घुसकर 38 आतंकी मार गिराए। उसी समय पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर ईरान ने भी मोर्टार दागे।
iran-fired-mortars-on-pakistan-from-western-side-news-in-hindi

आपको बता दे कि ईरान के बॉर्डर गार्ड्स ने सरहद पार से बलूचिस्तान में तीन मोर्टार दागे। यह घटना पंजगूर जिले की है जहां फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक दो गोले फ्रंटियर कोर के चेकपोस्ट के पास गिरे जबकि तीसरा किल्ली करीम दाद में गिरा।

मोर्टार हमले में हालांकि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना से ईरान-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। फ्रंटियर कोर के जवानों ने हालात का जायजा लिया और घटना के बाद सरहद पर चौकसी बढ़ा दी है।


बता दे कि पाकिस्तान और ईरान के बीच 900 किलोमीटर की सीमा है। दोनों देश एक दूसरे पर सीमापार से फायरिंग का आरोप लगाते रहे हैं। सरहदी इलाकों से आतंकियों के सफाये के लिए दोनों देशों के बीच 2014 में एक समझौता भी हुआ था। जिसके तहत ये खुफिया जानकारी साझा करते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 24 September 2016

PM मोदी का पाक को करारा जवाब, कहा- 'आप बलूचिस्तान को तो संभाल पा नहीं रहे हो, कश्मीर की बात करते हो'

Dainik Times     20:32    
place ad code
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के कोझिकोड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का नाम लेकर उस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ साफ कहा कि हम उरी हमले में अपने 18 सैनिकों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में आतंकवाद का निर्यातक बताया।

जानिए PM मोदी के भाषण की 10 खास बाते :-

1. भारत के राजनीतिक जीवन को तीन महापुरुषों ने प्रभावित किया- महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया पिछली सदी के इन महान चिंतकों के चिंतन का प्रभाव आज की राजनीति पर नजर आता है

2. 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को लेकर देश आगे बढ़ रहा है आज पूरी दुनिया में एक सुर में कहा जा रहा है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में भारत नंबर एक पर है दिल्ली में बैठी सरकार हर किसी को नई शक्ति और नया सामर्थ्य देने के लिए काम कर रही है

3. हम कई वर्षों से सुन रहे हैं कि 21वीं सदी एशिया की सदी होगी इसके लिए हर देश हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन एक देश ऐसा है जो 21वीं सदी एशिया की न बने पूरा एशिया रक्तरंजित हो, पूरा एशिया आतंकवाद की चपेट में आ जाए खून खराबा हो, इसकी साजिश में जुटा हुआ है एशिया के अंदर जहां-जहां आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं सभी देश एक ही देश को गुनहगार मानते हैं अफगानिस्तान हो, बांग्लादेश हो आसपास के देश हों दुनिया में जहां कहीं भी कोई घटना होती है तो साथ ही एक खबर यह भी आती है कि या तो आतंकवादी इसी देश से गया है या फिर घटना को अंजाम देने के बाद ओसामा बिन लादेन की तरह इस देश में छिपने के लिए गया है

4. आतंकवाद कैसा होता है, यह केरलवासी अच्छी तरह से जानते हैं. हमारी केरल की बेटियों को आतंकवादी उठाकर ले गए थे हमारी बेटिया खाड़ी देशों में सेवा भाव से गई थीं लेकिन आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया हर कोई देश की इन बेटियों के लिए चिंतित था केरल के लोगों ने दिल्ली की तरफ देखा और हमने हर तरह के प्रयास करके उन बेटियों को सही-सलामत घर वापस पहुंचा दिया

5. जम्मू कश्मीर के उरी में हमारे पड़ोसी देश से एक्सपोर्ट किए गए आतंकवादियों ने हमारे 18 जवानों को शहीद कर दिया आतंकवादी कान खोलकर सुन लें, यह देश इस घटना को कभी भूलने वाला नहीं है हमारे देश में अशांति फैलाने के लिए आतंकवादियों ने पिछले कुछ समय में 17 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना ने 110 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया

6. हमारे सुरक्षाबलों के जवान जो इस लड़ाई को जीतते चले गए हैं, इसका कारण सिर्फ शस्त्र नहीं होते हैं, शस्त्र तो खिलौने होते हैं देश का मनोबल उनका हौसला होता है आज देश का मनोबल ऊंचा है देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों का मनोबल ऊंचा है और यही सुरक्षाबलों की शक्ति है

7. पाकिस्तान के हुक्मरान आतंकवादियों के आकाओं के लिखे भाषण पढ़ते हैं दुनिया को पाकिस्तान के हुक्मरानों से कोई उम्मीद नहीं है मैं यहां से पाकिस्तान की आवाम से बात करना चाहता हूं 1947 से पहले आपके पूर्वज भी इसी संयुक्त भारत की धरती को प्रणाम करते थे इसको अपना मानते थे आप पीओके(POK) को नहीं संभाल पा रहे आप पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) को नहीं संभाल पाए आप गिलगित को नहीं संभाल पा रहे, आप बलूचिस्तान को नहीं संभाल पा रहे कश्मीर की बात करके पाकिस्तानी हुक्मरान वहां की आवाम को गुमराह कर रही है

8. पाकिस्तान की आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे कि दोनों देश एक साथ आजाद हुए थे हिन्दुस्तान सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट करता है और पाकिस्तान आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है पाकिस्तान की आवाम से मैं कहना चाहता हूं कि आपको गुमराह करने के लिए आपकी सरकार हिन्दुस्तान से 1000 साल तक लड़ने की बात करती है आज दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है कि वह आपकी इस चुनौती को स्वीकार करते हैं

9. मैं पाकिस्तान की आवाम का आह्वान करता हूं हम लड़ने के लिए तैयार है। आओ लड़ते हैं देखें पहले अपने देश की गरीबी कौन खत्म करता है पहले बेरोजगारी पहले कौन खत्म करता है दोनों देश अशिक्षा को खत्म करने के लिए लड़ें, देखें पहले कौन अशिक्षा से पार पाता है पाकिस्तान की जनता का आह्वान करता हूं कि आओ नवजात शिशुओं को बचाने की लड़ाई लड़ें

10. पाकिस्तान के हुक्मरान सुन लें, हमारे 18 जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा हम आपको विश्व समुदाय से अलग करके रहेंगे वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तानी आवाम अपने हुक्मरानों के खिलाफ खड़ी होगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

EU ने लगाई पाक को फटकार, बलूचिस्तान में नहीं रोका अत्याचार तो लगेगा बैन!

Dainik Times     10:07    
place ad code
नई दिल्ली : बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। यूरोपीय यूनियन ने दो टूक शब्दों में साफ कह दिया है कि अगर पाकिस्तान को यूरोपीय देशों के साथ समझौते करने हैं तो उसे बलूचिस्तान को लेकर अपनी नीति बदलनी होगी। यूरोपियन ने कहा कि बलूचिस्तान में जो कुछ हो रहा है उसे पाकिस्तान का आंतरिक मामला नहीं माना जा सकता है।
pakistan-balochistan-european-union-braham-dag-bugatti-news-in-hindi

आपको बता दे कि यूरोपियन यूनियन का यह बयान तब आया जब बलोच नेता ब्रह्मदाग बुगती और तारेक फतेह ने यूरोपियन पार्लियामेंट के वाइस प्रेसिडेंट रेजार्ड जारनेकी से स्विटजरलैंड में मुलाकात की। जारनेकी के मुताबिक यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला नहीं है। हमारे पाकिस्तान के साथ हर तरह के समझौते है। अगर पाकिस्तान ने अपनी नीति बदली बलोचिस्तान के लिए तो हम अपना नजरिया बदलेंगे। कुछ करने का यही सही समय है।

गौरतलब है कि बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से अपनी आजादी की मांग कर रहा है। इसके लिए बलोच नेता और वहां की जनता समय-समय पर अपनी आवाजें बुलंद करती हैं। इन आवाजों को दबाने के लिए पाक फौज वहां जबरन बल का प्रयोग करती है। लोगों पर जुल्म ढहाती है। वहीं बलूचिस्तान में चीन ने कई परियोजनाओं में निवेश किया हुआ है।  इन परियोजनाओं में से एक चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में मात खाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। बलोच नेता ब्रह्मदाग बुगती को भारत में शरण देने के मुद्दे पर पाकिस्तान भड़क गया है। ब्रह्मदाग बुगती ने भारत से संरक्षण मांगा है जबकि पाकिस्तान ने उन्हें मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में रख रखा है।

ऐसे में बुगती को भारत में शरण देने के मुद्दे पर पाकिस्तान ने सख्त ऐतराज जताया है। बता दें कि ब्रह्मदाग बुगती ने भारत में शरण के मुद्दे पर जेनेवा में भारतीय राजनयिकों से बातचीत की। बीआरपी पाकिस्तान से बलूचिस्तान को आजाद करने की मांग कर रहा है।

आपको बता दे कि ब्रह्मदाग बलूच नेता और बुगती जनजाति के प्रमुख नवाब अकबर बुगती के पोते हैं। साल 2006 में पाकिस्तानी सेना ने अकबर बुगती की हत्या कर दी थी, जिसके बाद ब्रह्मदाग ने जान बचाने के लिए बलूचिस्तान छोड़ दिया था।


पहले उन्हें अफगानिस्तान में शरण दिया गया, जहां से वह साल 2010 में स्विट्जरलैंड चले गए। वह बलूच राष्ट्रवादी नेता और बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) के अध्यक्ष हैं। वह बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 15 September 2016

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा, आतंकवाद पर पाक को लगाई फटकार!

Dainik Times     07:08    
place ad code
नई दिल्ली : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के साथ ही पाक कब्जे वाले कश्मीर(POK) में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
india-raises-balochistan-issue-in-united-nations-news-in-hindi

आपको बता दे कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र के दौरान भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में गड़बड़ियों का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है, जो उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं से उपजा है जो कि बार-बार हुए सशस्त्र आक्रमणों से ठोस तौर पर अभिव्यक्त हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि अजित कुमार ने कहा कि पाकिस्तान का निराशाजनक पिछला रिकॉर्ड जगजाहिर है और कई देशों ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह सीमा पार घुसपैठ रोके, आतंकवाद के ढांचे को नष्ट करे और आतंकवाद के केंद्र के तौर पर काम करना बंद करे।

अजित कुमार ने कहा कि एक शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और बहुलतावादी समाज के तौर पर भारत की साख अच्छी तरह से प्रमाणित है जो कि अपने लोगों के कल्याण के प्रति गहरायी से प्रतिबद्ध है। इसके विपरीत पाकिस्तान की पहचान तानाशाही, लोकतांत्रिक नियमों की अनुपस्थिति वाला और बलूचिस्तान सहित देश में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता के तौर है।

पाकिस्तान के बयान पर जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अजित कुमार ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ ही अपने नागरिकों का भी मानवाधिकारों का योजनाबद्ध तरीके से उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा, कश्मीर में गड़बड़ियों का मूल कारण पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है जिसने 1989 से अलगाववादी समूहों एवं आतंकवादी तत्वों को सक्रिय समर्थन दिया है। इन आतंकवादी तत्वों में वे भी शामिल है जो पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्र से संचालित होते हैं।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को ढकने और मानवाधिकार के लिए चिंता के नाम पर आतंकवाद का इस्तेमाल राष्ट्रीय नीति के तौर पर करने का प्रयास किया है।

अजित कुमार ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। हम जम्मू-कश्मीर की जनता द्वारा नियमित रूप से अपनाई जा रही लोकतांत्रिक पसंद को पाकिस्तान द्वारा नीचा दिखाने के प्रयासों को खारिज करते हैं।

भारत ने कहा कि पाकिस्तान अन्य को संयम बरतने की सलाह देता है लेकिन अपने ही लोगों के खिलाफ वायु शक्ति का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकता।

अजित कुमार ने कहा, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों को भी निरंतर शरण दिये हुए है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पाकिस्तान पिछले साल मानवाधिकार परिषद की सदस्यता हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को राजी करने में नाकाम रहा।

भारत के राजदूत अजित कुमार ने कहा कि भारत पाकिस्तान द्वारा भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर से जुड़े आंतरिक मामलों के बारे में भेदभावपूर्ण बातें करने के लिए परिषद के निरंतर दुरुपयोग को खारिज करता है।


दोनों नेताओं ने तीनों देशों द्वारा इस परियोजना में प्रमुख हितधारकों का एक संयुक्त फोरम बनाने के हाल में लिए गए निर्णय का भी स्वागत किया जिसमें व्यवसाय और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 13 September 2016

हम नहीं करते बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन : अमेरिका

Dainik Times     10:28    
place ad code
नई दिल्ली : अमेरिकी विदेशमंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान की एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता।
america-says-it-doesnt-support-independence-for-balochistan

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, सरकारी की नीति यह है कि हम पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करते हैं और हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते।

किर्बी दरअसल पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के अंदर और बाहर दोनों ओर से प्रांत की आजादी की मांगें बढ़ने और वहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाजें तेज होने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

आपको बता दे कि किर्बी से पूछा गया था, बलूचिस्तान पर अमेरिका का क्या रुख है? क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने जवाब दिया, अमेरिकी सरकार पाकिस्तान की एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती है और हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते।


बता दे कि 15 अगस्त को देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, गिलगित और बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि इन स्थानों के लोगों ने उन्हें उनके मुद्दे उठाने के लिए शुक्रिया कहा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 31 August 2016

जर्मनी में PAK के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरे बलोच एक्टिव‍िस्ट, लगाए 'PM मोदी बलूचिस्तान लव्स यू' के नारे!

Dainik Times     11:22    
place ad code
नई दिल्ली : जर्मनी के अलग-अलग शहरों में बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ बलूच एक्टि‍वि‍स्टों ने प्रदर्शन किए। जर्मनी के म्यून्खि में बलूच लोगों ने  'पीएम मोदी बलूचिस्तान लव्स यू' की तस्वीरें हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।
pm-modi-balochistan-loves-you-picture-seen-in-baloch-activists-news-in-hindi

आपको बता दे कि तीन दिन पहले भी जर्मनी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। बलोच लोग जर्मनी के लिपजिग में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। इन लोगों ने बलूचिस्तान में भारत की मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया था। इनके हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी और ये पाकिस्तान से आजादी के मांग कर रहे थे।


पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था और तभी से बलूच लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और तेज कर दिए हैं। इसी भाषण के चलते 28 अगस्त को पीएम मोदी के बयान के खिलाफ बलूचिस्तान की असेंबली में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 29 August 2016

Video: अब पाकिस्तान के सिंध में लगे ‘आजादी’ के नारे, लंदन व जर्मनी में भी बलूचों का प्रदर्शन!

Dainik Times     12:17    
place ad code
नई दिल्ली : भारत की बलूचिस्तान और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) रणनीति ने पाकिस्तान में एक नई हलचल मचा दी है। गिलगित, पीओके और बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आजादीके नारे लगाए गए हैं।  लंदन में भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लंदन में बलोच और सिंधी नेताओं ने चीनी दूतावास के सामने पाकिस्तान और चीन इकॉनामिक कॉरिडोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
after-gilgit-pok-and-balochistan-now-azaadi-slogans-in-sindh-pakistan-news-in-hindi

सिंध प्रांत में प्रदर्शनकारियों ने अलग सिंधुदेशकी मांग करते हुए यह नारेबाजी की। पाकिस्तान के मीरपुर खास में यह प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। लंदन में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान है हक हमारा आजादीऔर सीपीईसी नहीं चाहिएके नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने बलोचिस्तान के लिए पीएम मोदीके नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी कह रहे थे कि कदम बढ़ाओ मोदीजी, हम तुम्हारे साथ हैंवर्ल्ड सिंधी कांग्रेस चेयरमैन लखु लुहाना ने कहा कि हम सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर) प्रॉजेक्ट को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

बलोच नेता नूरदीन मेंगल ने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बलोच लोगों की सहमति के बगैर पाक और चीन बलोचिस्तान में कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि चीन और पाक की यही कोशिश रहती है कि जो चीज छीन सकते हो वो छीनो।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान पर चीन ने भारत को धमकी दी है। कहा कि अगर भारत की किसी भी हरकत से उसकी 46 बिलियन डॉलर (3,08,200 करोड़ रुपये) लागत वाली चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) परियोजना में गड़बड़ी पैदा होती है तो बीजिंग चुप नहीं बैठेगा। वह बलूचिस्तान मसले पर पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा।


वहीं, जर्मनी में शनिवार को निर्वासित बलोच लोगों ने पाकिस्‍तान विरोधी नारेबाजी की और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस पर बलूच लोगों पर हो रहे अत्‍याचारों का जिक्र किया था। जर्मनी में प्रदर्शन के दौरान बलोच कार्यकर्ताओं ने भारतीय झंडा लहराया और मोदी के समर्थन में नारे लगाए। यह प्रदर्शन जर्मनी के लिपजिग शहर में हुआ।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 24 August 2016

बलूचिस्तान में PAK के खिलाफ प्रदर्शन तेज, PM मोदी की तस्वीर के साथ लहराया गया तिरंगा!

Dainik Times     22:29    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान की दमनकारी सरकार और सेना से आजाद होने के लिए पिछले 70 साल से संघर्ष कर रहे बलूचिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन से बल मिला है। इसी कड़ी में बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी)ने प्रांत के कई हिस्सों में मोदी की तस्वीर के साथ तिरंगा फहाराया।
has-sparked-a-war-of-independence-in-balochistan-news-in-hindi

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीआरपी के कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान के सुई, डेरा बुगती, जाफराबाद, नसीराबाद समेत कई स्थानों पर पिछले चार दिन में पाकिस्तान के खिलाफ कई प्रदर्शन किए हैं। इस दौरान नकाबपोश बीआरपी कार्यकर्ताअ हाथों में तिरंगा, मोदी और दिवंगत बलूच नेता अकबर बुगती की तस्वीर लिए हुए थे।

आपको बता दे कि उनके हाथों में तख्तियां भी थीं, जिसपर लिखा था पाकिस्तान बलूचियों का नसहांर बंद करे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बलूचियों के मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद दिया।


साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह खान जेहरी की ओर से बलूच नेता ब्रहमदाग को राष्ट्रद्रोही बताए जाने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों में बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पाकिस्तानी झंडे भी जलाए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 22 August 2016

बौखलाया पाकिस्तान, मोदी के बयान का समर्थन करने वाले 3 नेताओं पर किया केस!

Dainik Times     18:54    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूच दांव से बौखला गया है। पाकिस्तान ने बलूच नेताओं के खिलाफ 5-5 केस दर्ज कर दिए हैं, जिन्होंने पीएम मोदी के बलूच पर दिए बयान की तारीफ की थी।
3-baloch-leaders-case-filed-for-support-of-pm-modis-statements-on-balochistan

पाकिस्तान ने छात्र नेता बनुक करीमा बलूच समेत 3 नेताओं पर 5-5 केस दर्ज किए हैं। करीमा बलूच के अलावा हरबियार मर्री, ब्राह्मदग बुगती हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसकी वजह यह है कि उन्होंने पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया था।

आपको बता दे कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से बलूचिस्तान के हालातों पर चिंता जताई थी, और उन्होंने बलूचिस्तान, गिलगिट और पीओके के लोगों का आभार जताने के लिए धन्यवाद जताया था।


इससे पहले पीएम मोदी ने कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक के दौरान कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है और बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वहां के सुरक्षाबलों द्वारा लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों को दुनिया के सामने लाने की जरूरत है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 20 August 2016

POK बहुत जल्द होगा भारत का हिस्साः योगी आदित्यनाथ

Dainik Times     11:12    
place ad code
नई दिल्ली : BJP सांसद योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर(POK) बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। इसके लिए भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए। आदित्यनाथ ने कल शाम रसड़ा स्थित श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती।
yogi-adityanath-says-pok-will-soon-be-part-of-india

उन्होंने कहा कि भारत के लोग धैर्य रखें। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। बीजेपी सांसद ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के पाकिस्तान सेना से कश्मीर कूच करने के आह्वान पर कहा कि पड़ोसी मुल्क आखिर कितनी बार भारत से मार खाएगा। वह लड़ाई के मैदान में भारत से चार बार बुरी तरह पिट चुका है।


बलूचिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले समय में मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों के प्रति खुला समर्थन व्यक्त करना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ ही हजारा और अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों के साथ भी क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान का आधा हिस्सा होने के बाद भी बलूचिस्तान को व्यवस्था से पूरी तरह से काट दिया गया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 19 August 2016

बलोच की महिला एक्टिविस्ट ने PM मोदी को माना अपना भाई, भेजा भावुक विडियो मैसेज... देखें!

Dainik Times     18:22    
place ad code
नई दिल्ली : बलूचिस्तान के बलोच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलोच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानते हुए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। रक्षा बंधन की बधाई देते हुए उन्होंने पीएम से भावुक अपील की है कि वो बलूचिस्तान के लापता भाइयों की तलाश और इस ओर लड़ाई में उनका साथ दें।
baloch-activist-karima-baloch-wishes-pm-modi-for-rakhsha-bandhan

ट्विटर पर अपने वीडियो मैसेज में करीमा बलोच ने पीएम मोदी से कहा है, 'रक्षाबंधन के दिन बलूचिस्तान की एक बहन भाई मानकर आपसे कुछ कहना चाहती है। बलूचिस्तान में कितने ही भाई लापता हैं। कई भाई पाक सेना के हाथों मारे गए हैं। बहनें आज भी लापता भाइयों की राह तक रही हैं। हम आपको ये कहना चाहते हैं कि आपको बलूचिस्तान की बहनें भाई मानती हैं। आप बलोच नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवाधिकार हनन के खिलाफ अंतराष्ट्रीय मंचों पर बलोचों और बहनों की आवाज बनें।'

करीमा बलोच ने आगे कहा कि बलूचिस्तान की बहनें अपनी जंग खुद लड़ना चाहती हैं, लेकिन उनकी अपील है कि पीएम मोदी बस उनकी आवाज बन जाएं। करीमा बलोच ने इस दौरान गुजराती में लिखे एक संदेश को भी पढ़कर सुनाया।

गौरतलब है‍ कि बीते सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पीओके, गिलगित और बलूचिस्तान की स्थिति के बारे में बात की थी। इसके बाद कई बलोच नेताओं ने मोदी को शुक्रिया कहा था। मोदी के इस कदम को भारत की विदेश नीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.