नई दिल्ली : भारत में
आतंकियों की घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान एक फिर बेनकाब हुआ है। कश्मीर के नौगाम
सेक्टर में गुरुवार को मारे गए चार आतंकियों के पास से पाकिस्तानी निशान वाले
ग्रेनेड बरामद हुए हैं। यह इस बात का सबूत है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में पड़ोसी
देश पाकिस्तान का ही हाथ है।
सेना के एक प्रवक्ता
ने शनिवार को कहा, आतंकियों के पास मिले हथियार
और यूबीजीएल ग्रेनेडों पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी के निशान मिले हैं।
उन्होंने कहा कि सेना को आतंकियों के पास मिली खाने-पीने की वस्तुओं और दवाईयों पर
भी पाकिस्तान के निशान मौजूद हैं।
सेना के प्रवक्ता ने
बताया कि आतंकियों के पास से प्लास्टिक की छह बारूदी छड़ें, पेट्रोलियम जैली की छह बोतलें, ज्वलनशील पदार्थ की
छह बोतलें और छह लाइटर जैसे बेहद ज्वलनशील पदार्थ भी बदामद हुए हैं। गौरतलब है कि
गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घाटी के नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की
कोशिश कर रहे चार आतंकियों को सेना ने मार गिराया था।

place ad code

0 comments :