नई दिल्ली : प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर सबसे बड़ा हमला हवाला, आतंकवाद व ड्रग्स के काले कारोबार और नकली नोटों के सर्कुलेशन पर बोला है।
दिल्ली पुलिस को भी इससे उम्मीद बनी है। इससे आतंकवाद, ड्रग्स
के काले कारोबार और हवाला की कमर टूट जाएगी। हवाला व आतंकवाद पूरी तरह बंद हो
जाएगा।
दिल्ली पुलिस की आतंक
विरोधी सेल, स्पेशल सेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
इस कदम को आतंकवाद, ड्रग्स व हवाला के काले कारोबार पर
जबरदस्त व बड़ा हमला बता रही है। 500 और 1000 के नोट बंद होने से फिलहाल हवाला
कारोबार एकदम बंद हो जाएगा। इससे आतंकवाद की कमर इस वजह से भी टूटेगी कि
आतंकवादियों को ज्यादातर फंडिंग हवाला के जरिए होती है।
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की अप्रत्याशित आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को सांप सूंघ
गया है। आतंक को पालने के लिए पाकिस्तान से भारत भेजे गये 30 मिलियन रुपये के नोट
रद्दी हो गये हैं। भारत में सक्रिय आतंकी और आईएसआई के स्लीपर सेल्स के सामने अब
भूखों मरने की नौबत आ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक मोदी की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक का असर कश्मीर में सक्रिय आतंकियों पर भी
व्यापक असर होगा। पाकिस्तान से हवाला के जरिए आतंकियों को अब पैसा नहीं मिल
पायेगा। जिससे आतंकवाद पर भी रोक लगेगी।













