Showing posts with label Surgical-Strike. Show all posts
Showing posts with label Surgical-Strike. Show all posts

Tuesday, 18 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले PM मोदी, 'जो पहले इजरायल करता था, आज भारत ने किया'

Dainik Times     14:40    
place ad code
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी में एक सभा को संबोधित करते हुए पीओके में सेना की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का पहली बार  जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारतीय सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को सेना पर गर्व है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले PM मोदी, 'जो पहले इजरायल करता था, आज भारत ने किया'

PM मोदी ने कहा, ‘’हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। मुझे देवभूमि पर आपके दर्शन का सौभाग्य मिला, आप यहां आए आपका आभारी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘’आज पूरी दुनिया में हमारी सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है, पहले इजरायल की चर्चा होती थी और आज भारतीय फौज की चर्चा हो रही है। यहां हर परिवार में एक फौजी है, मैं उन फौजियों और वीरों को नमन करता हूं।’’

इससे पहले पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में तीन पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा, ‘’जिन तीन पनबिजली परियोजना का आज मैने उद्घाटन किया है, उनका लोकार्पण अटल जी के कार्यकाल के दौरान हुआ था। तब मैं भी संगठन प्रभारी के तौर पर यहां आया था। मैंने तब नहीं सोचा था कि इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने का मुझे मौका मिलेगा।’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं काशी से लोकसभा का सांसद हूं और छोटी काशी में सर झुकाने का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

इस दौरान पीएम मोदी ने वन रैंक वन पैंशन का जिक्र करते हुए कहा, ‘’मैंने यहां चुनाव प्रचार के दौरान ओआरओपी की बात की थी, आज इस वीरभूमि में कह सकता हूं कि उनका यह अधिकार दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अटकी हुई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।


मोदी ने कहा, ‘’जितना गौरव आज जो सेना में तैनात हैं, उनके लिए करते हैं, उतना ही गौरव उन सेनानिवृत्त सैनिकों का भी है, क्योंकि वे इस महान परंपरा को कायम रखते हुए नई पीढ़ी को ताकत देकर आए हैं। इसलिए आज जो तैनात हैं उनको सौ सौ सलाम है, तो रिटायर होकर आए पूर्व सैनिकों को भी सौ-सौ सलाम है।’’

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 15 October 2016

जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक : सेना

Dainik Times     11:00    
place ad code
नई दिल्ली : भारतीय सेना ने करीब दो हफ्ते पहले नियंत्रण रेखा पार (पीओके) में  की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में शुक्रवार को संसदीय समिति के सामने सभी राजनीतिक दलों को जानकारी दी और बताया कि यदि दोबारा जरूरत पड़ी तो इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक को फिर से अंजाम दिया जा सकता है।
surgical-strikes-may-be-repeated-if-needed-news-in-hindi

सर्जिकल स्ट्राइक के "सबूतों" को लेकर हो रही राजनैतिक बयानबाजी के बीच यह पहली बार था जब आर्मी ने डीजीएमओ की स्टेटमेंट के बार सांसदों को इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी दी।

उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने पैनल को को बताया कि कमांडो कार्रवाई विशेष इनपुट्स के आधार पर की गयी थी, जिनमें पता चला था कि नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों के लांचिग पैड्स है, जिनके निशाने पर जम्मू-कश्मीर में कई लक्ष्यों को निशाना बनाना था।

आपको बता दे कि यह ब्रीफिंग 15 मिनट तक चली। लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत ने बताया कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय डीजीएमओ ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह "ऑनआफ" कार्रवाई थी।

रावत ने कहा कि भविष्य में सुरक्षा हालातों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा, यदि पाकिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल भारत में आतंक फैलाने के लिए करता है तो इस तरह की कार्रवाई फिर हो सकती है।

ले. जनरल रावत ने पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी जिसमें आतंकी कैंपों के हुए नुकसान, सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान मारे गए आतंकियों की संभावित संख्या शामिल थी। रावत ने बताया कि मिशन को अंजाम देने के बाद सभी सैनिक सुरक्षित लौट आए थे।

ले. जनरल रावत ने बताया कि सेना का यह मिशन आत्मरक्षा के लिए था, सेना के पास इस बात के पक्के सबूत थे कि आतंकी भारत में घुसपैठ कर बड़ा नुकसान करने वाले हैं। कमेटी के सदस्यों को यह भी जानकारी दी गयी कि पठानकोट हमले के बाद से सैन्य कार्रवाई के विकल्प के बार में विचार किया जा रहा था। उड़ी हमले के बाद सेना इस तरह की कार्रवाई करने को मजबूर हो गयी थी।


कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद खंडूरी ने बताया, "उप सेना प्रमुख ने कमेटी को पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी। अधिकतर सदस्य दी गयी जानकारी से संतुष्ट थे।"

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 13 October 2016

पाक को US की फटकार, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक ‘आत्मरक्षा का अधिकार’

Dainik Times     09:54    
place ad code
नई दिल्ली : अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसेआत्मरक्षा का अधिकारकरार दिया। व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के प्रयास को भी खारिज कर दिया।
calling-uri-attack-an-act-of-cross-border-terrorism-from-pakistan-news-in-hindicalling-uri-attack-an-act-of-cross-border-terrorism-from-pakistan-news-in-hindi

आपको बता दे कि उन्होंने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया लेकिन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चिंता भी जताई।


उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बन जाए। भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील है। इससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 12 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, मैंने तो सिर्फ हाथ बंटाया है : रक्षामंत्री

Dainik Times     15:07    
place ad code
नई दिल्ली : एक तरफ सरकार पर यह आरोप लग रहे हैं कि वह बिना वजह एलओसी पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय ले रही है, वहीं रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा है कि इसका सबसे ज्यादा श्रेय प्रधानमंत्री को जाना चाहिए। पर्रिकर ने अपनी भूमिका की बात करते हुए कहा कि मुझे तो 'फैसला लेने की काबिलियत और योजना' के लिए ही श्रेय दिया जा सकता है।
pm-modi-owed-credit-for-surgical-strikes-i-only-helped-says-defence-minister

गौरतलब है कि राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कई वरिष्ठ मंत्री 29 सितंबर को हुई सैन्य कार्यवाही में सरकार के रोल को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत कर रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मामले में सावधानी बरतने और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए खुद की पीठ थपथपाने से बचने के लिए कहा था।

मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पीएम ने साबित कर दिया है कि भारत कमज़ोर देश नहीं है। उधर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान था कि सेना की हिम्मत की दाद देनी होगी लेकिन पीएम की राजनीतिक इच्छाशक्ति का उस स्ट्राइक की सफलता के पीछे बहुत बड़ा हाथ है जो कि '100 परसेंट परफेक्ट' साबित हुई।

कांग्रेस ने दावा किया है कि जब वह सत्ता में थी तब भी सीमा पार छापे मारे गए ते लेकिन पार्टी ने इस सैन्य कार्यवाही को सार्वजनिक इसलिए नहीं किया क्योंकि तब की सरकार नहीं चाहती थी कि पाकिस्तान के साथ मतभेद बढ़ें। साथ ही सेना को भी इस तरह के संवेदनशील ऑपरेशन करने के लिए जरूरी गोपनीयता मिल सके।


उधर पाकिस्तान ने किसी भी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक के होने के दावे को नकारा है। अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष में बैठी पार्टियों ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने के लिए कहा है ताकि पाकिस्तान के झूठ को सामने लाया जा सके। हालांकि कई मंत्रियों ने सबूत की इस मांग को पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने जैसा बताया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 10 October 2016

बड़ी ख़बर : पाकिस्तान पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा भारत!

Dainik Times     13:02    
place ad code
नई दिल्ली : भारत ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेता दिया है कि अगर एलओसी के उस पार चल रही हरकतें बंद नहीं हुईं तो दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान से दो टूक शब्दों में ये बात कह दी है।
भारत ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेता दिया है कि अगर एलओसी के उस पार चल रही

खबर है कि अब भारत 1999 कारगिल के समय की अपनी रणनीति बदलने जा रहा है। उस हमले के बाद एलओसी को लेकर दोनों देशों की बीच कड़ी लक्ष्मण रेखाएं तय हो गई थीं लेकिन अब बदले समय में भारत अपनी सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दाखिल होने से परहेज नहीं करेगा।


भारत सीमा पार रह रहे आतंकियों को चैन की नींद नहीं सोने देना चाहता है। भारत ने साफ कर दिया है कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कारवाई आगे भी होती रहेगी अगर पाकिस्तान सुधरेगा नहीं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा ख़ुलासा, सेना ने आतंकी ठिकानों के साथ पाक सेना की 2 पोस्ट भी तबाह की थी... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     10:14    
place ad code
नई दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में बड़ा दावा किया गया है। ऑर्गनाइजर में लिखा गया है कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान आतंकियों के पांच लॉन्च पैड के साथ पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों को भी तबाह कर दिया था।
two-pak-army-posts-also-destroyed-during-surgical-strikes-says-rss

संघ(RSS) के मुखपत्र के मुताबिक, 'पाकिस्तानी सेना की ये दोनों पोस्ट आतंकियों के लॉन्च पैड के साथ बनी हुई थीं और इसलिए सेना ने इन्हें भी तबाह कर दिया। सेना ने जो टारगेट चुना था, वो उरी की 19वीं डिवीजन, कुपवाड़ा की 28वीं डिवीजन और राजौरी की 25वीं डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में था।

ऑर्गनाइजर के ताजा अंक में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एच आवर 28 सितंबर की आधी रात का वक्त था। सेना की शब्दावली में एच आवर से मतलब उस वक्त से है, जब हमला करना होता है। 28 सितंबर को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी को इस सर्जिकल स्ट्राइक का प्लान बता दिया था। इस स्ट्राइक का मकसद पीओके में आतंकियों के अड्डों को निशाना बनना और पाकिस्तान को ये संदेश देना था कि भारत हमलावरों को सजा जरूर देगा।

रिपोर्ट में बताया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर तुंरत सहमति बनी थी। मिलिट्री ऑपरेशंस रूम में 28 सितंबर से 29 सितंबर की सुबह तक लगातार हलचल रही। एच आवर से कुछ घंटे पहले कुपवाड़ा डिवीजन ने ऑपरेशन वाली जगह की उल्टी दिशा में स्थित चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार से गोले दागे। यह सब पाकिस्तानी सेना का ध्यान भटकाने के लिए किया गया था।


रात को 2 बजे भारतीय कमांडो हमला बोल चुके थे। भारतीय सेना ने आतंकियों के पांच लॉन्च पैड के साथ पाक सेना की दो चौकियों को भी तबाह कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के लॉन्च पैडों पर जो भी मौजूद था, सभी को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया. हालांकि डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने ये नहीं बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 9 October 2016

बड़ा ख़ुलासा : भारत की सर्जिकल स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा के 20 आतंकी हुए थे ढेर!

Dainik Times     16:56    
place ad code
नई दिल्ली : भारतीय सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा (LOC) के पार आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ी गयी बातचीत संबंधित आकलन रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर के लगभग 20 आतंकवादी मारे गए।
20-terrorists-of-lashkaretaiyaba-killed-in-indias-surgical-strike

हालिया सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की फील्ड यूनिटों से उपलब्ध आकलन रिपोर्ट में विभिन्न पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों के बीच हुई रेडियो बातचीत शामिल है। इससे पता चलता है कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर के सामने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित दुदनियाल आतंकी शिविर में लश्कर ए तैयबा को अधिकतम नुकसान पहुंचा।

सूत्रों ने आज कहा कि क्षेत्र में सेना की डिवीजन से ली गईं पांच टीमों को कैल जिसे (केल नाम से भी जाना जाता है) और दुदनियाल स्थित आतंकी समूहों के ठिकानों को नष्ट करने का काम सौंपा गया था।

आपको बता दे कि गत 28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात को शुरू हुए बेहतरीन समन्वित अभियान में भारतीय सैनिक नियंत्रण रेखा के पार पहुंचे और एलओसी से 700 मीटर की दूरी पर स्थित एक पाकिस्तानी चौकी की सुरक्षा में स्थित चार आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि आतंकियों को भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद नहीं थी और इसलिए वे चकित रह गए। आकलन रिपोर्ट के मुताबिक जब भारतीय सैनिकों ने इन आतंकवादियों को मारना शुरू किया तो वे पाकिस्तानी चौकी की तरफ भागते देखे गए।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सफल हमले के बाद एक प्रभावी रेडियो निगरानी तथा कड़ी सतर्कता कायम की गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के रेडियो तंत्र से पकड़े गए संदेशों से संकेत मिला कि चार आतंकी ठिकानों पर लगभग एक ही समय किए गए सर्जिकल स्ट्राइकमें लश्कर ए तैयबा के कम से कम 10 आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा कि पौ फटने तक वहां पाकिस्तानी सेना के वाहनों की भारी हलचल दिखी और सभी शवों को वहां से हटाकर अन्यत्र ले जाया गया।

सूत्रों ने कहा कि रेडियो बातचीत से संकेत मिलता है कि मारे गए आतंकवादियों को नीलम घाटी में सामूहिक रूप से दफनाया गया। पुंछ के सामने बलनोई क्षेत्र स्थित आतंकी ठिकानों को भी इसी तरह के भीषण प्रहार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी सेना के रेडियो संदेशों के मुताबिक इन ठिकानों में लश्कर ए तैयबा के नौ आतंकी मारे गए।

सूत्रों ने बताया कि इस सेक्टर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइकमें पाकिस्तान की 8 नार्दर्न लाइट इन्फेंट्री के दो जवान भी मारे गए। उन्होंने कहा कि ऐसी खुफिया सूचना थी कि आतंकवादी विभिन्न दिशाओं से कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में भी घुसपैठ की योजना बना रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकवादियों पर भीषण वार करने से पहले उनके एक जगह पर एकत्र होने की प्रक्रिया का इंतजार किया। भारत के सर्जिकल स्ट्राइकसे पाकिस्तान इनकार कर रहा है और सिर्फ यह स्वीकार कर रहा है कि सीमा पार से हुई गोलीबारी में उसके दो सैनिक मारे गए हैं।


हालांकि, सूत्रों ने कहा कि अभियान पूरा होने के बाद पाकिस्तान में सैन्य अभियान महानिदेशक कार्यालय के ड्यूटी अफसर को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइककी जानकारी दी गई।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

2011 में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, 3 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लाए थे भारतीय जवान...

Dainik Times     12:34    
place ad code
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान ने 2011 में दो क्रॉस बॉर्डर खूनी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस दौरान कुल 13 सैनिक मारे गए थे। इसमें पाकिस्तान दो भारतीय सैनिकों के सिर को अपने साथ ले गया था, जबकि जवाब में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के सिर भारतीय सैनिक अपने साथ ले आए थे।
story-of-operation-ginger-on-loc-against-pakistan-news-in--hindi

आपको बता दे की इससे जुड़े हुए आधिकारिक दस्तावेज भी सामने आए हैं। कुपवाड़ा बेस 28 डिविजन के मुखिया रहे रिटायर्ड मेजर जनरल एसके चक्रवर्ती ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग और एग्जेक्यूशन किया था। उन्होंने कार्रवाई की पुष्टि की है, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। ये कार्रवाई 'जैसे को तैसे' अभियान के तहत की गई थी।

बता दे कि पाकिस्तान की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में कुपवारा के गुगलधर रिज के आर्मी पोस्ट को निशाना बनाया गया था। 30 जुलाई 2011 की दोपहर में राजपूत और कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों पर हमला किया गया था।

दरअसल, पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने जब हमला किया, उस वक्त 19 राजपूत को 20 कुमाऊं से बदला जाना था। हमले के बाद हवलदार जैपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह का सिर पाकिस्तानी अपने साथ ले गए थे। घटना के बारे में जानकारी देने वाले एक सैनिक की बाद में मौत हो गई थी।

बदले की कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन जिंजर प्लान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन जिंजर भारतीय सेना के सबसे खौफनाक कार्रवाई में से एक है। क्रॉस बॉर्डर हमला करने से पहले 7 बार रेकी की गई थी और टार्गेट फिक्स किए गए थे। करीब दो महीने तक रेकी करने के बाद 30 अगस्त 2011 को सेना ने ऑपरेशन जिंजर शुरू किया था।

ऑपरेशन में शामिल एक व्यक्ति के मुताबिक, 'भारत ने मंगलवार को ऑपरेशन शुरू किया, क्योंकि 1999 के कारगिल वार सहित मंगलवार को शुरू किए गए अन्य ऑपरेशन में भी भारत को जीत मिली थी।' ये ऑपरेशन ईद के ठीक एक दिन पहले शुरू की गई थी। भारतीय सैनिकों ने इस दौरान तीन पाकिस्तान सैनिक के सिर काटकर अपने साथ लाए।

जून 2008 में 2/8 गोरखा राइफल के एक जवान अपना रास्ता भूल गया था। इस जवान को पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने केल सेक्टर में पकड़ लिया। कुछ दिन बाद जवान की बॉडी बिना सिर के मिली थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी पोस्ट पर हमला किया था और 4 पाकिस्तानी सैनिकों का सिर अपने साथ लाए थे और करीब 8 पाकिस्तानी सैनिकों को मार भी गिराया था।


जनवरी 2013 में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने लांस नायक हेमराज का सिर काट लिया था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन बदला' को अंजाम दिया था। ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी पोस्ट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया था और करीब 6 पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी मारे गए थे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 8 October 2016

पाकिस्तान ने की भारत में सर्जिकल स्ट्राइक करने की कोशिश लेकिन भारतीय जवानों के सामने...

Dainik Times     20:36    
place ad code
नई दिल्ली : एलओसी को लेकर अभी अभी बड़ा खुलासा हुआ है। भारत की ही तरह पाकिस्तान ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की कोशिश की थी। पाकिस्तान भारत की ही तरह एलओसी पार कर हमला करने वाला था, लेकिन पाकिस्तान की इस सर्जिकल स्ट्राइक को देश के जांबाज़ों ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के लिए ये सुसाइड मिशन से कम नहीं था।
surgical-strike-by-pakistan-in-india

जी हां, भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छटपटाते पाकिस्तान ने भी हिंदुस्तान की ही तर्ज़ ऐसा कुछ करने की ठानी थी। लेकिन पाकिस्तान नहीं जानता था कि अगर अब उसने भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो ऐसा करारा जवाब मिलेगा, जो वो जल्द नहीं भूल पाएगा।

आपको बता दे कि 5 अक्टूबर को आधी रात के वक्त पाकिस्तान ने भी भारत की नकल करते हुए आधी रात का वक्त चुना था, लेकिन नकल के लिए भी अकल चाहिए यह पाकिस्तान नहीं समझ सका। उरी के रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की बैट यानी बॉर्डर एक्शन टीम आतंकियों के साथ मिलकर हमला करने वाली थी। इन आतंकियों का मकसद आर्मी कैंप पर हमले के साथ ही आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ कराना भी था, लेकिन पहले से ही अलर्ट सेना और बीएसएफ के जवानों ने पाक की इस साजिश को नाकाम कर दिया।

बताया जा रहा है कि सामने की पाक पोस्ट पर काफी दिनों से हलचल देखी जा रही थी, जिसकी जानकारी भारतीय सेना को थी। घुसपैठ के लिए पाक की तरफ से BAT और काफी ट्रेंड आतंकियों को कवर फायर दिया जा रहा था। तभी भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमले को नाकाम कर दिया। आतंकियों को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उनकी इस बेहूदा हरकत का इस कदर जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की कोशिश एक बार नहीं बल्कि 2 बार की थी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश अगले दिन भी की थी।

6 अक्टूबर को दूसरी बार हमला करने के दौरान भी पाकिस्तान ने आधी रात का वक्त चुना था। इस बार हमला करने की जगह चुनी गई लीपा वैली के पास नौगाम सेक्टर, लेकिन नादान पाकिस्तानियों को अंदाज़ा भी नहीं था कि वो 119 बीएसएफ बटालियन की आंखों में कैद हो चुके थे।

जैसे ही पाक की बॉर्डर एक्शन टीम ने आतंकियों के साथ मिलकर घुसपैठ की कोशिश की, बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। ये जंग करीब 9 घंटे तक चली। इस ऑपरेशन में भारतीय फौज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा जबकि 4 आतंकवादी ढेर कर दिए गए। बाकी के पाकिस्तानी डरकर भाग गए।

यानी दो-दो बार पाकिस्तानियों की इस बुज़दिल साज़िश को नाकाम किया गया। पाकिस्तान ने इसके लिए खासतौर पर चुना बैट को। बैट आतंकवादियों की एक टीम है जो भारतीय सैनिकों से मुकाबला करने को तैयार हुई है। 'बॉर्डर एक्शन टीम' नाम का ये ग्रुप एलओसी पर उन जगहों पर तैनात किया गया है, जहां भारतीय फौज के जवान तैनात रहते हैं। पाकिस्तान ने इसके लिए कोई खास क्राइटीरिया नहीं बनाया है। पाकिस्तान में कोई भी इस बॉर्डर एक्शन टीम में शामिल हो सकता है।


हिंदुस्तान ने उरी हमले का ऐसा बदला लिया कि पाकिस्तान अंदर से हिल गया है। इसलिए उसने भारत की ही तर्ज़ पर सर्जिकल स्ट्राइक की कोशिश की, लेकिन नाकाम हो गया। हिंदुस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी आतंकियों का खात्मा करने के लिए, जबकि पाकिस्तान के इरादे क्या थे ये अब पूरी दुनिया जान गई है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक में मची खलबली, पद से हटाए जाएंगे ISI प्रमुख रिजवान अख्तर!

Dainik Times     14:41    
place ad code
नई दिल्ली : भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के अखबार द नेशनने सूत्रों के हवाले से खबर छापी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के प्रमुख रिजवान अख्तर को आने वाले दिनों में हटा दिया जाएगा।
isi-chief-lt-gen-rizwan-akhtar-likely-to-be-replaced-news-in-hindi

आपको बता दे कि अख्तर को सितंबर 2014 में इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआईएस) का महानिदेशक बनाया गया था। उन्होंने नवंबर 2014 में पदभार संभाला था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम की जगह ली थी। सामान्यत: नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होती है। इसमें केवल तभी बदलाव आता है जब आईएसआई प्रमुख सेवानिवृत्त हो जाएं या सैन्य प्रमुख उनकी जगह ले लें।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वे आईएसआई डीजी पद के लिए तय तीन साल के कार्यकाल से पहले ही हट सकते हैं।’’ एक अधिकारी के मुताबिक कराची पलटन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार उनकी जगह ले सकते हैं।

साथ ही एक अन्य अधिकारी का कहना है कि बदलाव का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि ‘‘सैन्य प्रमुख राहिल शरीफ को विस्तार मिलता है या फिर जैसी की घोषणा की गई है उन्हें सेवानिवृत्ति दे दी जाती है।’’ इस साल की शुरूआत में राहिल ने घोषणा की थी कि उन्हें विस्तार नहीं चाहिए और नवंबर माह में वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

खबर है कि कराची के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख्तार को रिजवान अख्तर की जगह ISI का प्रमुख बनाया जाएगा। हालांकि अभी औपचारिक तौर पर ISI में इस बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है। पाक सेना के मुख्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने इस खबर का खंडन किया है।

साथ ही बड़ी खबरें ये भी हैं कि आतंकियों के समर्थन को लेकर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और राहिल शरीफ में झगड़ा शुरू हो गया है। 6 अक्टुबर को पाकिस्तान के अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक, ‘नवाज शरीफ ने राहिल शरीफ से कह दिया है कि जो हालात बन रहे हैं उनमें पाकिस्तान दुनिया में अलग थलग पड़ रहा है इसलिए सेना कोई भी कार्रवाई करे तो सरकार से राय विचार जरूर करे।


अखबार ने अपनी रिपोर्ट में ये भी छापा था कि मुताबिक नवाज सरकार की तरफ से कहा गया है कि अगर सरकार की एजेंसियां उन आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करती है जिन पर बैन लगा हुआ है तो इसमें सेना की ओर से कोई दखल नहीं दी जाए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 5 October 2016

पाक को उसी के एसपी ने दिया करारा जवाब, बोला- हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, 5 सैनिक भी मारे गये...

Dainik Times     20:47    
place ad code
नई दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक को नकारने वाले पाकिस्तान को उनके ही एक पुलिस सुपरिटेंडेंट ने करारा जवाब दिया है। मीरपुर के एसपी गुलाम अकबर ने स्वीकार किया है कि पीओके में 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।
police-officer-confrom-pok-admits-5-soldiers-killed--in-india-surgical-strikes

इसी के साथ गुलाम अकबर ने कहा है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में 5 पाकिस्तानी सेना के जवान भी मारे गए। हालांकि पाकिस्तान इसको लेकर लगातार झूठ बोलता रहा। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट में बताया गया है कि मीरपुर के एसपी गुलाम अकबर ने इस बात की पुष्‍टि की है।


इसी के साथ गुलाम अकबर ने कहा है कि पाकिस्तानी ऑर्मी ने वहां से आतंकवादियों के शव को हटाया। इसके लिए उन्होंने एंबुलेंस का यूज किया और उन्हें गांव में ले जाकर दफनाया गया। अकबर ने इसके साथ ही कहा कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान ने कहा था कि दो सैनिक मारे गए हैं, लेकिन असल में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। आपको बता दे कि पाकिस्तान इन बातो को लगातार नकार रहा है!

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

पाकिस्तानी कलाकारों पर बोले इरफान पठान, कहा- मेरे लिए देश सबसे पहले!

Dainik Times     20:32    
place ad code
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने बॉलीवुड से पाकिस्तानी कलाकारों की वापसी पर कहा कि मेरे लिए देश सबसे पहले है और सरकार ने जो तय किया है, वह सही है।
irfan-pathan-says-on-surgical-strike-india

आपको बता दे कि इसी के साथ पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का इरफान पठान ने स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने ने पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार को भी सही कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश पहले है और बाकी सब बाद में। सरकार ने देशहित में जो भी कदम उठाया है मैं उसको सही मानता हूं।


वहीं पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेले जाने के सवाल पर पार्थिव पटेल ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर साफ कर दिया है। हम भी उसी का सपोर्ट करते हैं और अपनी सरकार के साथ खड़े हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

पाकिस्तान को फिर बड़ा झटका, जर्मनी ने भी किया भारत के सर्जिकल ऑपरेशन का खुलकर समर्थन!

Dainik Times     20:09    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान भले ही घाटी में अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने में लगा हो और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन भारत ने उसको ऐसा जवाब दिया है, जिसके बाद वह बौखलाया हुआ है और समझ में नहीं आ रहा कि क्या किया जाना चाहिए। ऐसे में रूस के बाद जर्मनी भी खुलकर भारत के समर्थन में आ गया।
germany-support-india-to-surgical-strike-news-in-hindi

आपको बता दे कि रूस के बाद जर्मनी ने भी पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. मार्टिन नेय ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक हर देश को आतंक से अपने क्षेत्र को बचाने का अधिकार है। आतंक के खिलाफ हम हमारे रणनीतिक साझेदार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और यह कोई राजनीतिक जुमला नहीं है।


बता दे कि भारतीय सेना ने 29 सितंबर को एलओसी पार करके पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 1 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफ में आतंकी, PoK में कैंप छोड़कर भागे आतंकी...

Dainik Times     11:03    
place ad code
नई दिल्ली : इंडियन आर्मी द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीओके(POK) में आतंकी खौफ में हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी ट्रेनिंग कैंपों से आतंकी भागने लगे हैं। पीओके में 24 आतंकी कैंपों को खाली करा लिया गया है। बुघवार-गुरुवार की रात भारतीय सेना के कमांडोज ने पीओके में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन किया था और 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था। उनके बचाव में आए पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

आपको बता दे कि अब इस कार्रवाई का असर दिखने लगा है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पीओके में ट्रेनिंग कैंपों में 500 से ज्यादा आतंकी थे। अब सिर्फ 200 के करीब हैं। ये आतंकी लॉन्चिंग पैड के तबाह किए जाने का असर है। आतंकवादी भारतीय सेना के खौफ में हैं। ISI ने पहले ही 16 से 17 आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को सैनिक ठिकानों में शिफ्ट शिफ्ट कर दिया था। लेकिन बाकी बचे 24 ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने खाली कर लिया है।

खाली किये गए आतंकी कैंपों में मुज़फ़्फ़राबाद के नज़दीक का लश्कर का मानशेरा का वो कैंप भी है जिसमें 26/11 के आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी। ख़ुफ़िया एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक आतंकियों में यह खौफ है कि अगला सर्जिकल स्ट्राइक कहीं उनके कैंप पर ना हो जाए और वह बेवजह मारे जाएं इसलिए ट्रेनिंग कैंप को खाली कर दिया है।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में ट्रेनिंग कैंपों को खाली कर आतंकी या तो अपने घरों में लौट गए हैं या फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उन्हें पीओके में ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश, लश्कर और हिजबुल के 200 से ज्यादा आतंकी ट्रेनिंग के बाद घुसपैठ के लिए तैयार बैठे थे।


दरअसल जिस तरीके से सर्जिकल हमले में सात लॉन्चिंग पैड तबाह हुए हैं। आतंकियों में और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तानी सुरक्षाबलों में खौफ का माहौल है। ऐसे में जिन आतंकियों को सैन्य ठिकानों में शिफ्ट किया गया है उन्हें भी पाकिस्तान की सेना रोक रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.